BBC documentary

  • बीबीसी वृत्तचित्र विवाद: अदालत ने छात्र नेता को निष्कासित करने का डीयू का फैसला रद्द किया

    नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (delhi high court) ने 2002 के गुजरात दंगों (gujarat riot) पर आधारित ‘बीबीसी’ के विवादित वृत्तचित्र को विश्वविद्यालय परिसर में दिखाए जाने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नेता लोकेश चुग को एक साल के लिए निष्कासित किए जाने के दिल्ली विश्वविद्यालय के आदेश को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि पीएचडी शोधार्थी और एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय सचिव लोकेश चुग (Lokesh Chugh) के खिलाफ कार्रवाई न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन करते हुए की गई और आदेश में ‘प्रशासनिक प्राधिकरण द्वारा कारण बताए जाना आवश्यक है।’...

  • बीबीसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल की आरएसएस ने आलोचना की

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) (आरएसएस RSS) से संबंधित साप्ताहिक पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ ('Panchjanya') ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर बीबीसी वृत्तचित्र (BBC documentary) से जुड़े सोशल मीडिया लिंक (social media links) को प्रतिबंधित करने के आदेश को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस भेजने के लिए उच्चतम न्यायालय की आलोचना की। ‘पाञ्चजन्य’ पत्रिका ने कहा कि भारत विरोधी तत्व कथित रूप से शीर्ष अदालत का ‘औजार’ की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। पत्रिका के ताजा संस्करण के एक संपादकीय में कहा गया है कि मानवाधिकारों के नाम पर आतंकवादियों को ‘बचाने’ के प्रयासों और पर्यावरण के नाम...

  • बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर केंद्र को नोटिस

    नई दिल्ली। गुजरात दंगों को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर रोक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस डॉक्यूमेंट्र को प्रतिबंधित करने से सरकार को रोकने का आदेश देने के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई और सर्वोच्च अदालत ने केंद्र को नोटिस जारी करके तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। अब इस मामले की आगे की सुनवाई अप्रैल में होगी। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार को बीबीसी की डॉकयूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को ब्लॉक करने के अपने फैसले से जुड़े सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड पेश करने...

  • डॉक्यूमेंट्री का खौफ या और कुछ….?

    भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषणों के रुख में अब अचानक परिवर्तन नजर आने लगा है, पहले वे अपने संबोधनो मैं अपने भविष्य की योजनाओं व देश हित के संदेश दिया करते थे, अब यह देखा जा रहा है कि वह देशवासियों से नहीं बल्कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करके उन्हें पार्टी हित के संदेश दे रहे हैं और बताया यह जा रहा है कि मोदी जी के संभाषणों के लहजे व रुख में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन "बीबीसी" की चर्चित डॉक्यूमेंट्री आम होने के बाद यह परिवर्तन आया है, अब वे कभी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव...

  • बी.बी.सी. से नाहक नाराजगी!

    बी.बी.सी. को ‘गोरे, क्रिश्चियन’, ‘नस्लवादी’, आदि कहकर दोषी दिखाने का प्रयास इसलिए भी निष्फल रहेगा, क्योंकि उस का वही रुख ट्रंप के अमेरिका, पूतिन के रूस, ओबन के हंगरी, आदि के लिए भी रहा है। वे सभी गोरे क्रिश्चियन ही हैं।... ऐसे कृत्रिम दोषारोपण करके निकलने का उपाय हिन्दुओ के लिए विशेष लज्जास्पद है क्योंकि उन की क्लासिक धर्मशिक्षा सत्य पर दृढ़ रहना सिखाती है। उस ठोस आधार को छोड़ कर क्षुद्र प्रपंच, पार्टीबंदी, छाती पीटना, आदि अत्यंत दुखद है। एक डॉक्यूमेंटरी बनाने पर बी.बी.सी. से नाराजगी जताना भारत के लिए सम्मान की बात नहीं। वह एक विश्व-प्रतिष्ठित, पुरानी समाचार-सेवा...

  • बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

    नई दिल्ली। गुजरात दंगों के ऊपर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। रविवार को हिंदू सेना नाम के एक संगठन के लोगों ने बीबीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तो साथ ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को सोशल मीडिया में शेयर करने पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील एमएल शर्मा ने सर्वोच्च अदालत में यह याचिका दाखिल की है। बताया जा रहा है कि...

  • राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10 छात्र निलंबित

    जयपुर। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन (Rajasthan Central University) ने दस छात्रों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का हवाला देते हुए 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, जबकि एक स्वयंसेवी संस्थान (एनजीओ) ने दावा किया है कि यह कार्रवाई 26 जनवरी को प्रतिबंधित बीबीसी वृत्तचित्र (BBC Documentary) की कथित स्क्रीनिंग को लेकर की गयी है। निलंबन आदेश के अनुसार पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) शिक्षकों और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के साथ साथ नामित स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर देर रात में इस लघु फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।...

  • बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर खान का सवाल

    नई दिल्ली। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर पिछले दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयऔर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में हंगामा हो चुका है। इस बीच इस मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एक बयान आया है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि भारत दुनिया भर में अच्छा काम कर रहा है। इसलिए कुछ लोग हताश-निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ब्रिटिश अत्याचारों पर एक वृत्तचित्र क्यों नहीं बनाया? खान ने कहा, मुझे अपने कुछ लोगों के लिए खेद है, क्योंकि वे न्यायपालिका के फैसले पर एक वृत्तचित्र पर भरोसा करते हैं। गौरतलब है कि...

  • बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में विवाद

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विवाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में पहुंच गया है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और जामिया यूनिवर्सिटी में पहले ही इस पर विवाद हो चुका है। शुक्रवार को दिल्ली विश्विविद्यालय परिसर में इसकी स्क्रीनिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। कुछ छात्र इस डॉक्यूमेंट्री को विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में दिखाने की तैयारी में थे। इसे लेकर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में बड़ी संख्या में छात्र जमा भी हुए लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने केएसयू के साथ मिल कर इस...

  • प्रतिबंध तेरे रूप अनेक!

    स्वस्थ प्रतिक्रिया यह होती कि भाजपा डॉक्यूमेंटरी के खिलाफ अपना जवाबी नैरैटिव सामने रखती। दरअसल, भाजपा से असहमत बहुत से लोग भी इस मौके पर यह डॉक्यूमेंटरी बनाने की बीबीसी की मंशा पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन प्रतिबंध की मानसिकता ने कहानी पलट दी है। बीबीसी ने अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए असहजता पैदा करने वाली डॉक्यूमेंटरी बनाई, तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के पास पूरा अधिकार है कि वह बीबीसी की मंशा और डॉक्यूमेंटरी में बताई गई कहानी के तथ्यों सवाल उठाएं। उसकी स्वस्थ प्रतिक्रिया यह होती कि डॉक्यूमेंटरी के खिलाफ अपना जवाबी नैरैटिव दुनिया के सामने...

  • जामिया, जेएनयू में डॉक्यूमेंट्री पर बवाल

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दो नामी विश्वविद्यालयों- जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और जामिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर जम कर बवाल हुआ है। जामिया में इसे दिखाने पर पाबंदी लगा दी गई, जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उधर जेएनयू में मंगलवार को विवाद हुआ था और उसमें पत्थरबाजी होने की खबर है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के ऐलान के बाद जामिया में माहौल खराब करने के आरोप...

  • मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार सोची-समझी राजनीति का हिस्सा…

    भोपाल। राजनीति एवं सुशासन के क्षितिज पर तेजी से उभर रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के खिलाफ अंग्रेजों ने दुष्प्रचार का षड्यंत्र शुरू करके आजादी पूर्व के इतिहास को दोहराने का असफल प्रयास किया है, विश्व के विदेश जिनके शासक वर्षों में कुछ नहीं कर पाए वह, मोदी जी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति को पचा नहीं पा रहे हैं और अपने देश के प्रचार माध्यमों से मोदी जी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, सबसे बड़ा मौजू सवाल यह है कि बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन) ने अब तक ना विक्टोरिया पर कोई सवाल उठाया और ना कभी...

  • डॉक्यूमेंट्री के जाल में फंस गईं पार्टियां

    पता नहीं बीबीसी ने किस मकसद से गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि उससे भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा पूरा हो रहा है। इस साल तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव होना है। उससे पहले इस डॉक्यूमेंट्री के बहाने राज्य में गुजरात दंगों का मुद्दा छिड़ गया है। तमाम रोक के बावजूद सोमवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इस डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन और मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन ने इसका प्रदर्शन किया। सामूहिक रूप से इन दो संगठनों के छात्रों ने यह डॉक्यूमेंट्री देखी। इन दोनों समूहों को फ्रेटरनिटी ग्रुप कहा जाता, जिसके 50...

  • मोदी पर बी.बी.सी. का हमला

    बी.बी.सी. की फिल्म को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। फिल्म का नाम है- ‘‘इंडियाः द मोदी क्वेश्चन’’! यह फिल्म गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर बनी है। मैंने अभी तक यह फिल्म देखी नहीं है लेकिन भारत के तीन सौ से भी ज्यादा नेताओं, अफसरों और पत्रकारों ने बयान जारी करके इस फिल्म की भर्त्सना की है। इस फिल्म में गुजरात के दंगों और मुसलमानों की हत्या के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी के लिए जो कहा था, ‘‘मौत का सौदागर’, उस कथन को इसमें फिल्माया गया है। भाजपा के...

  • दक्षिण में दिखाई जा रही है बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पाबंदी के बावजूद दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखाई जा रही है। हैदबाराद में इसका प्रदर्शन किया गया तो केरल में भी कई जगह इसकी स्क्रीनिंग हुई है। केरल में तो सरकार ने ही स्क्रीनिंग का ऐलान किया था, जिसका कांग्रेस ने भी साथ दिया। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, जेएनयू में छात्र संघ की ओर से इसके प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। मंगलवार को केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम से जुड़े संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी डीवाईएफआई...

  • उठे सवाल जायज हैं

    कथित जांच की रिपोर्ट अब बीबीसी के हाथ लगी, तो वह उसे एक न्यूज स्टोरी के रूप में दिखा सकता था। लेकिन उसे लेकर मोदी के पूरे राजनीतिक जीवन पर दो किस्तों की डॉक्यूमेंटरी बनाने की इस समय क्या जरूरत थी, यह प्रश्न अवश्य उठाया जाएगा। बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि में नरेद्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर अभी डॉक्यूमेंटरी क्यों बनाई, यह सवाल जायज है। ‘द मोदी क्वेश्चन’ नाम की इस डॉक्यूमेंटरी की पहली किस्त पिछले हफ्ते प्रसारित हुई और दूसरी मंगलवार को होगी। बताया गया है कि दूसरी किस्त में बतौर प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल...

  • बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर रोक!

    नई दिल्ली। गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर रोक लग गई है। अब इसे किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्विट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के यू ट्यूब के लिंक जिन ट्विट्स के जरिए शेयर किए गए हैं उनको भी ब्लॉक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने आदेश दिया है कि,...

  • बीबीसी ड़ॉक्युमेंट्री है दुष्प्रचार

    नई दिल्ली, वार्ता। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) द्वारा दो दशक पुराने गुजरात के दंगों को लेकर एक वृत्तचित्र का प्रसारण करने जिसमें मौजूदा प्रधानमंत्री एवं राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनसंहार का दोषी ठहराये जाने को भारत ने तथ्यहीन दुष्प्रचार एवं किसी खास उद्देश्य से चलाया जा रहा एजेंडा करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चूंकि बीबीसी का यह वृत्तचित्र भारत में प्रसारित नहीं किया गया है। इसलिए मैं जो कुछ भी मैंने सुना एवं मेरे साथियों ने देखा, उसी संदर्भ में टिप्पणी करुंगा। मैं स्पष्ट करना चाहूँगा कि हमारी समझ से...

और लोड करें