बंगाल में 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदान समाप्त होने के बाद भी तनाव कम नहीं हो रहा है। एक तरफ नेता ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं तो दूसरी ओर एक्जिट पोल के नतीजों ने भी सबकी धड़कन बढ़ाई है। इस बीच चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान डायमंड हार्बर के चार और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा व ईवीएम से छेड़छाड़ की घटना की खबर आई थी। भारतीय...