अमेरिका-इजरायल ने मिलकर दुनिया को बचाने के लिए किया हमला: नेतन्याहू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर की गई संयुक्त कार्रवाई को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने इसे अस्तित्व को बचाने की लड़ाई करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा, "इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारा जॉइंट ऑपरेशन बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात...