पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के एसएसपी को निलंबित किया
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह को निलंबित किया है। उन पर बढ़ती गैंगस्टर गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहने और संगठित अपराध से निपटने में कथित चूक के कारण कार्रवाई हुई है। पंजाब डीपीआर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Also Read : लालू यादव की...