संभावित मंत्रियों के नाम कौन बता रहा है?
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल होनी है। इस बात पर किसी को संदेह नहीं है। एक एक करके मंत्री प्रदेश अध्यक्ष बन रहे हैं या राज्यसभा की टिकट नहीं मिलने से इस्तीफा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक की। पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई और केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रपति से मिलने गए। इन सब बातों का लब्बोलुआब यह निकाला जा रहा है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होनी है और साथ ही नितिन नबीन की टीम का गठन भी होना है। इसमें भी किसी को संदेह नहीं है कि नितिन नबीन की टीम में 60 साल...