Champai soren

  • चम्पई सोरेन बने झारखंड के सीएम

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चम्पई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनको शुक्रवार को शपथ दिलाई। इससे पहले गुरुवार को रात 11 बजे राज्यपाल ने चम्पई सोरेन को बुला कर सरकार बनाने का न्योता दिया था। चम्पई सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में 12 बज कर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि...

  • झारखंड में अब चंपई सोरेन सरकार, दो मंत्रियों ने भी ली शपथ

    Champai Soren :- चंपई सोरेन ने शुक्रवार को 12 बजकर 23 मिनट पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ दो मंत्रियों कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में सीएम और तीन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दस दिनों का समय दिया है। आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं, सत्यानंद भोक्ता राजद के इकलौते विधायक हैं। दोनों...

  • हेमंत का इस्तीफा, चम्पई होंगे सीएम

    रांची। हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक चम्पई सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी उनको गिरफ्तार कर सकती है। गौरतलब है कि जमीन से जुड़े कथित घोटाले में ईडी हेमंत सोरेन से एक बार पूछताछ कर चुकी थी। बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद उनके बयान से असंतुष्ट एजेंसी ने उनको गिरफ्तार करने का फैसला किया। ईडी की पूछताछ शुरू होने से पहले हेमंत सोरेन ने जेएमएम, कांग्रेस और...