झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उऩ्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई।
Also Read : लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई
श्री सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, स्वास्थ्य संबंधित कुछ जटिलताओं की वजह से कल देर रात मुझे परिजनों द्वारा टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है।
अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।
वहीं आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में श्री सोरेन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
श्री दस ने कहा कि वे बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मरांग बुरु से उनके जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में फिर से जुड़ने की कामना करता हूं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


