चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उऩ्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई। Also Read : लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई श्री सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, स्वास्थ्य संबंधित कुछ जटिलताओं की वजह से कल देर रात मुझे परिजनों द्वारा टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार...