विजय ने बहुमत साबित किया
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित कर दिया। उन्होंने राज्यपाल को 121 विधायकों की सूची सौंपी थी लेकिन बुधवार को बहुमत परीक्षण में उनको 144 वोट मिले। विजय के बहुमत साबित करने के साथ ही ई पलानीस्वामी की पार्टी अन्ना डीएमके टूट गई। अन्ना डीएमके के 25 विधायकों ने सरकार का समर्थन किया। बाद में पलानीस्वामी ने एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम को पार्टी से निकाल दिया। इससे पहले बुधवार को जब मुख्यमंत्री विजय का बहुमत हासिल करने का प्रस्ताव सदन में रखा गया तो वोटिंग के समय 171 विधायक मौजूद थे। इनमें...