राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

लॉटरी किंग की चलती रहेगी विजय सरकार में

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार में चुनाव प्रबंधन का काम करने वाली युवा महिला सेल्वी एस कीर्तना हैं तो आईआऱएस की सेवा छोड़ कर राजनीति में उतरे केजी अरुण राज भी हैं। आठ बार विधायक और कई बार मंत्री रहे केए सेंगोट्टैयन भी हैं, जिनको वित्त मंत्री बनाया गया है। सबसे ज्यादा चलती आधव अर्जुन की रहने वाली है। वे भी सरकार में मंत्री हैं लेकिन उनकी सबसे खास बात यह है कि विजय की पार्टी बनने से लेकर अभी तक संसाधनों का बंदोबस्त वे करते रहे हैं। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को वे ही लेकर विजय के पास गए थे और प्रशांत किशोर ने ही पार्टी की पूरी रूप रेखा और चुनाव की रणनीति बनाई थी।

आधव अर्जुन तमिलनाडु में लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सेंटियागो मार्टिन के दामाद हैं। सेंटियागो मार्टिन के बेटे ने अपनी पार्टी बनाई है और वे पुडुचेरी की एक सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीते हैं। लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी लीमा रोज मार्टिन अन्ना डीएमके से विधायक हैं और पार्टी के जीते हुए विधायक उनके संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि अन्ना डीएमके में हुई फूट के पीछे लीमा रोज मार्टिन और उनके पति का भी हाथ है। वैसे चेहरा सीवी षणमुगम और वेलुमनि हैं। लेकिन परदे के पीछे से आधव अर्जुन, उनके ससुर सेंटियागो मार्टिन और सास लीमा रोज मार्टिन काम कर रहे हैं। तभी कहा जा रहा है कि विजय की अस्थिर सरकार को स्थिरता देने में में इस परिवार का बड़ा हाथ होगा और इसलिए सबसे ज्यादा चलती भी इनकी होगी।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eight =