राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नौ मंत्रियों के साथ विजय ने ली शपथ

चेन्नई। तमिलनाडु में सरकार गठन का सस्पेंस खत्म हो गया। तमिलगा वेत्री कड़गम यानी टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह सवा 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय ने जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में अपने हजारों समर्थकों के बीच शपथ ली। विजय ने तमिल में शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और मुस्लिम लीग के समर्थन से सरकार बनाई है। उनके अपने 107 विधायक हैं।

पहले दिन सिर्फ टीवीके के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस के दो या तीन विधायक भी मंत्री बनेंगे लेकिन उनकी बारी अगले विस्तार में आएगी। पहले दिन विजय ने दिखाया कि जीत उनकी है इसलिए सिर्फ उनकी पार्टी के नेता ही शपथ लेंगे। विजय के साथ नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में सेंगोट्टैयन इकलौते अनुभवी नेता हैं। वे दो बार जयललिता की सरकार में और एक बार ई पलानीसामी की सरकार में मंत्री रहे हैं।

बहरहाल, मंत्रियों की शपथ के बाद टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। करुप्पैया ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय मौजूद रहे। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है।

बहरहाल, मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें दो सौ यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और मुस्लिम लीग के विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। राज्य में 1967 के बाद पहली बार गैर डीएमके और गैर अन्ना डीएमके सरकार बनी है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 7 =