कांग्रेस चुनाव लड़ भी रही है या नहीं?
भारतीय जनता पार्टी की चुनाव तैयारियों के साथ कांग्रेस की तैयारियों की तुलना करें तो दिखेगा कि कांग्रेस मीलों पीछे है। यह भी कह सकते हैं कि कांग्रेस ने अभी तैयारी शुरू ही नहीं की है, जबकि वह तमिलनाडु को छोड़ कर हर चुनावी राज्य में विपक्ष में है। विपक्षी पार्टी के नेताओं के पास स्वाभाविक रूप से राजनीति करने के लिए ज्यादा समय होता है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की चुनाव तैयारियों में जमीन आसमान का अंतर है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अप्रैल के अंत तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो...