परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल पास कराने का प्रयास न करे। खड़गे ने चिट्ठई लिख कर परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वे परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा...