Dharmendra Pradhan

  • रुस्तम-ए-हिंद को सींकिया टोली का जवाब

    मनमोहन सिंह के ज़़माने में टूजी स्पेक्ट्रम मामले में ए राजा का नाम आया, इस्तीफ़ा देना पड़ा। दयानिधि मारन का नाम आया, इस्तीफ़ा देना पड़ा। भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में वीरभद्र सिंह का नाम आया, उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। रिश्वतखोरी के मामले में पवन कुमार बंसल के भतीजे का नाम आया, उन का इस्तीफ़ा ले लिया गया। अश्विनी कुमार पर आरोप लगे कि उन्होंने सीबीआई की जांच में दखल दिया है तो उन का इस्तीफ़ा हो गया। वोल्कर रिपोर्ट में नटवर सिंह का नाम आया, उन का इस्तीफा हो गया। हत्भाग हमारे कि इस तरह की परंपरा वाले भारत...

  • प्रधान के इस्तीफे पर अटकी बात

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के साथ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। नीट यूजी पेपर लीक मामले में पिछले करीब एक महीने से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी के प्रतिनिधि इस बात पर अड़े हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात में सीजेपी के प्रतिनिधियों ने यह बात दो टूक अंदाज में कही और सरकार को फैसला करने के लिए 24 घंटे का समय दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े...

  • प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी और सरकार के बीच बात अटकी, कल फिर होगी बैठक

    नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच शुक्रवार को लंबी बातचीत हुई जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी और सीजेपी ने साफ कहा कि उनका इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा तथा जितेंद्र सिंह और सीजेपी की ओर से प्रवक्ता सौरव दास तथा आशुतोष रांका शामिल थे। सीजेपी की ओर से एक मांग पत्र भी सौंपा गया। श्री प्रधान के इस्तीफे के अलावा पेपर लीक के कारण आत्महत्या...

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया और कहा कि पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों पर हुए बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने शुक्रवार को बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री के आवास की ओर मार्च कर रहे थे लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे कुछ देर तनाव की स्थिति बनी। श्री पांडे ने बताया कि इस...

  • प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

    शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और नीट यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े विपक्ष ने लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया जिसके कारण तीन बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। संसद के मानसून सत्र के चार दिन बीत गये हैं और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर गतिरोध के बरकरार रहने से पहले चार दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ गयी। तीन बजे जब सदन दोबारा समवेत हुआ तो उप सभापति हरिवंश ने कहा कि...

  • धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन

    कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक घन्टे के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर श्री प्रधान को बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। Also Read : दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हो रहे अन्याय की...

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘संसद चलो’ मार्च में हजारों प्रदर्शनकारी हुए शामिल

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को राजधानी में संसद की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने जगह-जगह उन्हें रोक दिया। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच कई स्थानों पर हल्की झड़पें हुईं। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने जैसी कार्रवाई की, जबकि प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी के साथ औपचारिक वार्ता भी...

  • क्या प्रधान ही प्रधान दोषी हैं?

    सब के ऊपर बड़े प्रधान हैं। इसलिए छोटे प्रधानों को दोष देना व्यर्थ है। औपचारिक और वास्तविक अधिकारों, तथा अधिकारियों में इतना भेद पहले कभी नहीं था। यह चालू दौर की विशेषता है। दोहरी व्यवस्था, दोहरी बातें, दोहरे पैमाने, दोहरे काम, दोहरे चेहरे ... सब कुछ दोहरा। एक दिखावटी, एक असली। एक प्रदर्शनीय, एक छिपावनीय। कुछ-कुछ डॉ. जैकिल व मिस्टर हाइड जैसा पकड़ से बाहर।… जब राष्ट्रीय हित के ऊपर दलीय स्वार्थ हावी हो जाए, तो पतन दर पतन की सीढ़ी गिरते जाना ही परिणति है। शैक्षिक संस्थानों और परीक्षाओं में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, आदि के लिए छोटे प्रधान को बकरा...

  • कांग्रेस ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

    नई दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए देश के 28 शहरों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 28 नेताओं ने अलग-अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की विफलताओं के लिए जवाबदेही से बच रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि निष्पक्ष परीक्षा और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को सरकार “आतंकवादी”...

  • नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की है। पुनर्परीक्षा की तैयारियों पर उन्होंने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बता दें कि नीट यूजी की यह परीक्षा अब 21 जून को होनी है। पहले यह परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद 11 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। फिलहाल, सीबीआई इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मंगलवार को हुई इस बैठक में नीट यूजी पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत...

  • प्रधान को हटाएं मोदी: राहुल

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संभवतः पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार के किसी मंत्री का इस्तीफा मांगा है या बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें या उनको बर्खास्त करें। मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट की परीक्षा रद्द होने और उसके बाद देश के अलग अलग हिस्सों में छात्रों की खुदकुशी की घटनाओं के बाद राहुल ने इतना तीखा बयान दिया है। देश के अलग अलग हिस्सों से अब तक चार छात्रों की खुदकुशी की खबरें मिली हैं। गौरतलब...

  • धर्मेंद्र प्रधान ने नया विवाद खड़ा किया

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों लगातार गलत खबरों के कारण चर्चा में रहते हैं। वे पिछले कई महीने से यूजीसी की नियमावली को लेकर विवादों में घिरे हैं। भाजपा का सबसे हार्डकोर समर्थक वर्ग यानी अगड़ी जातियों के लोग उनसे खासे नाराज हैं। यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने के लिए एक ऐसी नियमावली पेश की, जिसमें अगड़ी जातियों के किशोरों और युवाओं को बिना अपराध के ही दोषी मान लिया गया। पिछड़े, दलितों और आदिवासी छात्रों को यह अधिकार दिया गया कि वे अगड़ी जाति के छात्रों के खिलाफ झूठी शिकायत करके भी उन्हें उत्पीड़न...

  • धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव को बने प्रभारी

    नई दिल्ली। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भी बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी दो राज्यों में प्रभारी नियुक्त कर दिया है। भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने गुरुवार को प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया। बिहार के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उत्तर...

  • संसद में विपक्ष का हंगामा

    नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिरक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची की गड़बड़ियों का मामला उठाया तो डीएमके ने त्रिभाषा फॉर्मूले के नाम पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। इस दौरान डीएमके सांसद दयानिधि मारन और अन्य सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सीट के पास जाकर नारेबाजी की। मतदाता सूची विवाद के मामले में तृणमूल कांग्रेस और अन्य पार्टियों के सांसदों ने भी कांग्रेस का साथ दिया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला उठाते...

  • प्रधान के बयान पर भड़के स्टालिन

    चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नाराजगी जताई है। सोमवार को संसद में दिए प्रधान के बयान पर पलटवार करते हुए स्टालिन ने उनके अहंकारी बताया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने तमिलनाडु सरकार को बेईमान कहा था। लोकसभा में धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु में पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया स्कीम यानी पीएम श्री के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और प्रदेश सरकार को बेईमान बताया। प्रधान ने कहा कि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार बच्चों का भविष्य बरबाद कर रही है। उन्होंने सरकार को अलोकतांत्रिक भी बताया। इस...

और लोड करें