DMK

  • राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

    एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने का अभियान युद्ध स्तर पर छेड़ा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद अब सरकार के साथ हैं और उद्धव ठाकरे की पार्टी के भी छह सांसद अब एनडीए के साथ हैं। शरद पवार की पार्टी के भी सभी आठ सांसदों का नहीं तो कम के...

  • डीएमके से उम्मीद बेमानी है

    कांग्रेस को उम्मीद है कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके संसद के अंदर परिसमीन बिल का समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस के प्रदेश के नेता मणिक्कम टैगोर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जिन पार्टियों ने अप्रैल में संसद की विशेष बैठक के दौरान नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के बिल का विरोध किया था और उसके खिलाफ मतदान किया था वो पार्टियां इस बार भी ऐसा ही करेंगी। उनका इशारा डीएमके की ओर था, जिसने सबसे आक्रामक तरीके से विरोध किया था। एमके स्टालिन ने काले कपड़े पहन कर बिल की कॉपी जलाई थी। उनके सांसदों ने संसद...

  • डीएमके पर रहेगा सारा दारोमदार

    ऐसा लग रहा है कि इस बार संसद के मानसून सत्र में सरकार अगर नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन का बिल लाती है तो सबसे बड़ी भूमिका एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके की रहने वाली है। समाजवादी पार्टी के उससे ज्यादा सांसद हैं लेकिन सपा की लाइन तय है। वह विपक्ष के साथ है। यह अलग बात है कि भाजपा की ओर से सपा के सांसदों को तोड़ने की कोशिश हो रही है। कहा जा रहा है कि कई लोगों को विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। कुछ सांसदों के परिजनों को लड़ाने की बात हो...

  • आप और डीएमके के आरोप

    नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी और डीएमके ने अपने को इससे अलग करने का ऐलान किया है। दोनों ने कांग्रेस के ऊपर प्रादेशिक पार्टियों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को लेकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन डीएमके को लेकर कहा कि उसका बैठक में नहीं आना गठबंधन के लिए एक झटका है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोटी पार्टियों को कमजोर करने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर काम...

  • डीएमके, टीवीके से दोनों से कांग्रेस को फायदा

    ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी के दांव इन दिनों सही पड़ रहे हैं। देखना है कि कब तक ऐसा चलता है। 60 साल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु की सरकार में शामिल हुई है। उसके नेताओं का सत्ता का सूखा समाप्त हुआ है। लेकिन इतना ही नहीं सरकार चला रही विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी टीवीके ने राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। सोचें, कांग्रेस के सिर्फ पांच विधायक हैं। ऐसा माना जा रहा था कि अन्ना डीएमके के सीवी षणमुगम के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव में टीवीके अपने किसी नेता...

  • डीएमके की राजनीति पर रहेगी नजर

    तमिलनाडु में 60 साल के बाद राजनीति में इतना बड़ा बदलाव हुआ है। इससे पहले डीएमके बनाम अन्ना डीएमके की राजनीति चलती थी, जिसे रिवॉल्विंग डोर राजनीति कहते हैं। एक पार्टी जाती थी तो दूसरी सत्ता में आती थी। इसी तरह एक पार्टी हमेशा केंद्र में जिसकी सरकार होती थी उसके साथ गठबंधन रखती थी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सब कुछ बिखर गया है। इन दोनों पार्टियों में से किसी को सत्ता नहीं मिली और एक नई पार्टी का उदय हो गया है। पहली बार ऐसा भी हो रहा है कि राष्ट्रीय पार्टियां किसी भी समय के...

  • संसद में कांग्रेस से अलग बैठेंगे डीएमके सांसद

    चेन्नई। फिल्म स्टार विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के कांग्रेस के ऐलान के बाद कांग्रेस और डीएमके का अलायंस टूट गया है। कांग्रेस से नाराज डीएमके ने गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया है। साथ ही डीएमके ने लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के साथ नहीं बैठने का फैसला भी किया है। सांसद कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिख कर बैठने की व्यवस्था बदलने की मांग की है। कनिमोझी ने कहा कि बदलते हालातों में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना उचित नहीं है। गौरतलब है कि लोकसभा में 22 सांसदों वाली डीएमके, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’...

  • कांग्रेस ने क्या डीएमके को धोखा दिया

    इस सवाल पर तमिलनाडु से ज्यादा चर्चा दिल्ली में हो रही है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की पार्टियों में इस पर चर्चा हो रही है और बयानबाजी भी हो रही है। कुछ पार्टियां चुप्पी साधे हुए हैं तो कुछ खुल कर बोल रही हैं। चेन्नई में डीएमके की ओर से एक नेता ने कहा कि कांग्रेस ने पीठ में छुरा भोंका है। हालांकि कांग्रेस इसे नहीं मान रही है। कांग्रेस ने दिल्ली में कहा कि 2014 तक लगातार दस ,साल डीएमके केंद्र में कांग्रेस की सरकार में शामिल रही। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान कर दिया कि वह लोकसभा...

  • परिसीमन विवाद का डीएमके को फायदा

    पता नहीं महिला आरक्षण 2029 से ही लागू करने का कानून पास करने से भाजपा को कितना फायदा होगा या परिसीमन करके लोकसभा व विधानसभा की सीटों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी का फैसला 2029 के चुनाव में उसके कितना लाभ पहुंचाएगी लेकिन यह हकीकत है कि अभी परिसीमन को लेकर जितनी चर्चा चल रही है और संसद के विशेष सत्र में परिसीमन की मंजूरी कराने का प्रयास हो रहा है उससे तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके को बड़ा राजनीतिक लाभ हो सकता है। ध्यान रहे परिसीमन की प्रक्रिया का सभी विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं...

  • डीएमके और अन्ना डीएमके के दिलचस्प आरोप

    तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव बहुत रंगीनियों वाला होता है। पार्टी ऐसी ऐसी चीजें बांटती हैं, जिनके बारे में उत्तर भारत में सोचा भी नहीं जा सकता था। जिस समय उत्तर भारत के नेता रिक्शा से घूम कर माइक प्रचार करते थे उस समय तमिलनाडु में पार्टियां मिक्सर, ग्राइंडर और वॉशिंग मशीन बांटती थीं। लेकिन वह अलग बात है। इस बार चुनाव एक दिलचस्प बात यह देखने को मिल रही है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं कि उसने दिल्ली के आगे सरेंडक कर रखा है। गौरतलब है कि तमिल अस्मिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही...

  • डीएमके, कांग्रेस ने सीट बंटवारा किया

    चेन्नई। एनडीए के बाद अब डीएमके की अगुवाई वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस के बीच सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला तय हो गया है। इस बार गठबंधन में 26 पार्टियां शामिल हैं। गठबंधन की नेतृत्व कर रही डीएमके 165 सीटों पर लड़ेगी, जबकि कांग्रेस के खाते में 28 सीटें छोड़े जाने की खबर है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में यानी 2021 में कांग्रेस 25 सीटों पर लड़ी थी और 18 पर जीती थी। इस बार सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरा है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण...

  • तिरुचिरापल्ली में डीएमके का राज्य सम्मेलन 9 मार्च को

    डीएमके की ओर से 9 मार्च को सिरुगानूर में अपना 12वां राज्य सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  डीएमके के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिरुगानूर के पास लगभग 20 लाख वर्ग फुट में फैले विशाल परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां तक जाने वाली सड़कों को पार्टी के झंडों, बैनरों से सजाया गया है। बड़े पैमाने पर चल रही तैयारियों से...

  • डीएमके, कांग्रेस पर मोदी का निशाना

    चेन्नई। तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे। सरकारी कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनसभा भी की, जिसमें कांग्रेस और डीएमके पर जम कर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के ऊपर पुडुचेरी को एटीएम बना लेने का आरोप लगाया तो तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने राज्य में विकास की अनदेखी की। उन्होंने मदुरै में यह भी कहा कि मदुरै डीएमके को कभी पसंद नहीं रहा। तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा पर पहुंचे मोदी ने रविवार को पुडुचीरे...

  • डीएमके में शामिल हुए पनीरसेल्वम

    चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बहुत बड़ा घटनाक्रम हुआ है। एक समय जयललिता के सबसे भरोसेमंद रहे और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने ओ पनीरसेल्वम ने डीएमके का दामन थाम लिया है। विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले यह घटनाक्रम डीएमके को बड़ी ताकत देने वाला है। अन्नाडीएमके से निष्कासित पनीरसेल्वम को वापस एनडीए में लाने के बड़ा प्रयास हो रहे थे। लेकिन ओपीएस के नाम से मशहूर पनीरसेल्वम शुक्रवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में डीएमके में शामिल हो गए। पन्नीरसेल्वम पहली बार 2001 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि छह महीने बाद ही उन्होंने इस्तीफा...

  • डीएमके सहयोगियों की हैसियत घटेगी

    कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने डीएमके पर काफी दबाव बनाया था। कांग्रेस के साथ साथ कुछ और पार्टियां चाहती थीं कि डीएमके उनके लिए ज्यादा सीट छोड़े और चुनाव जीतने के बाद सरकार में शामिल करे। ध्यान रहे अभी डीएमके का अकेले बहुमत है और सरकार में किसी दूसरी सहयोगी पार्टी को उसने नहीं शामिल किया है। इस बार भी डीएमके अकेला 175 सीटें लड़ने वाली थी। बाकी सभी एक दर्जन पार्टियों के लिए उसने 59 सीटें छोड़ी थीं। इस बार चुनाव के पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कुछ और पार्टियों को सरकार में शामिल किया है, जिनमें एक कमल...

  • डीएमके से पावर शेयरिंग का विवाद

    तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। बता दिया गया है कि 22 फरवरी से इस बारे में बातचीत होगी। हालांकि यह भी कह दिया गया है कि पहले के फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी कांग्रेस को 25 ही सीटें मिलेंगी। लेकिन अब नए सिरे से कांग्रेस नेताओं ने सत्ता में साझेदारी का राग छेड़ दिया है। इस बार विरूद्धनगर के सांसद मणिकम टैगोर ने मुद्दा उठाया है। ध्यान रहे मणिकम टैगोर को कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राहुल की...

  • सही समय पर विराम

    कांग्रेस की मुश्किल यह है कि समर्थन आधार बढ़ाने की कोई कार्ययोजना उसके पास नहीं है। उसके नेता और कार्यकर्ता राजनीति की धूल-धक्कड़ में नहीं उतरना चाहते। वे नफ़ासत से सियासत करते हैं, जिसका परिणाम जनाधार का सिकुड़ते जाना है। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने की संभावना से दो टूक इनकार कर इंडिया एलायंस को वैसे विवाद से बचा लेने की कोशिश है, जिसका भारी नुकसान इस समूह को कई राज्यों में उठाना पड़ा। गौरतलब है कि हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश लेकर बिहार तक- ऐसे विवाद में समान पात्र...

  • कांग्रेस के दबाव में डीएमके करेगी बातचीत

    कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के दबाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सीट बंटवारे और चुनाव रणनीति पर सहयोगी पार्टियों के साथ बातचीत का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी से बातचीत होगी। इससे पहले डीएमके की ओर से साफ कर दिया गया था कि पहले की तरह चुनाव की घोषणा के बाद ही सीट बंटवारे की बातचीत होगी। यह भी कहा जा रहा था कि जब सीटों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं होनी है तो फिर पहले से बातचीत की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ साथ वीसीके ने भी...

  • डीएमके अतिरिक्त सीट छोड़ने पर राजी नहीं

    तमिलनाडु में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया लगता है। राहुल गांधी की तमिलनाडु यात्रा के बाद शांति बहाल हो गई है। कांग्रेस के नेताओं ने अलग होकर लड़ने या फिल्म स्टार विजय की नई बनी पार्टी टीवीके से तालमेल की बातें बंद कर दी हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने साफ संदेश दिया है कि डीएमके से मिल कर ही लड़ना है। दूसरी ओर डीएमके ने साफ कर दिया कि वह पिछली बार के मुकाबले एक भी ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। पिछली बार डीएमके ने कांग्रेस के लिए 25 विधानसभा सीटें छोड़ी...

  • कांग्रेस को सरकार में नहीं शामिल करेगी डीएमके

    कांग्रेस पार्टी के नेता पता नहीं किस सोच में हर जगह पहले से बने हुए समीकरण और राजनीतिक संरचना को ध्वस्त करना चाहते हैं। बिहार में उसने ऐसा किया, जिसका नुकसान सभी पार्टियों को हुआ। उसके बाद कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश को लेकर बयानबाजी करने लगे। उधर महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन टूट ही गया। अब तमिलनाडु में कांग्रेस के नेता हाथ आजमा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उसे सरकार में शामिल किया जाए। कांग्रेस को सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए क्योंकि उसके नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का भी अपना घोषणापत्र है और...

और लोड करें