drinking water

  • न झूठ हटेगा, न अंधेरा छंटेगा

    मध्यप्रदेश के सबसे बड़े हिंदी अखबार की रिपोर्ट है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सरकार की ओर से 18 परिवारों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है, जबकि सरकार ने अदालत में कहा है कि चार मौतें हुई हैं। अधिकारी छह मौतों की बात कर रहे हैं। कौन सा आंकड़ा सही है? कितने लोग असल में मरे? घटना इंदौर की है जो वर्षों से देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड जीत रहा है और घटना इंदौर के भागीरथपुरा की है, जहां के पार्षद को सर्वश्रेष्ठ पार्षद का...

  • व्यवस्था बिगड़ती जाएगी

    और भीड़ भेड़ बकरियों वाली हैसियत की है तो उसके साथ ट्रीटमेंट भी वैसा ही है। दो उदाहरण हैं। मध्य प्रदेश में देश के सबसे स्वच्छ शहर का कई बरसों से अवार्ड जीत रहे इंदौर में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई। साल का अंत और नए साल की शुरुआत इसी खबर से हुई है। पता नहीं चल पा रहा है कि पीने के पानी की सप्लाई में जहरीला पानी कहां से मिक्स हुआ। लेकिन खबर है कि दो महीने से लोग पानी के दूषित होने की शिकायत कर रहे थे। पानी से बदबू...

  • इंदौर में दूषित पानी पीने से नौ की मौत

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हाहाकार मचा है। दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर नौ हो गई है। बुधवार को पांच महीने के बच्चे अव्यान साहू सहित लोगों की मौत हो गई। जानकारों का कहना है कि मरने वाले नौ लोगों के अलावा और भी लोग दूषित पानी पीने से बीमार हुए होंगे। घटना इंदौर के भागीरथपुरा की है, जहां पिछले दो दिन में दूषित पानी पीने से नौ लोगों मौत हो चुकी हैं। बुधवार को अव्यान साहू के अलावा 50 साल की गोमती रावत, 31 साल की उमा कोरी और संतोष बिगोलिया...

  • जल संकट घटने के बजाय बढ़ता क्यों जा रहा?

    नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 60 करोड़ से अधिक लोग पानी की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि जल संकट की जड़ें कहाँ हैं और इसे दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। भारत में जल संकट कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में यह और गहरा गया है। भारत में प्राचीन काल से नदियों को पूजा जाता रहा है। जल को अमृत माना गया है। यह भी कहा जाता है कि जल ही जीवन है। परंतु आज देश भर में गंभीर...