केंद्रीय एजेंसियां जाल बिछा रही हैं
डिजिटल लेन देन की शुरुआत के बाद फिशिंग शब्द की चर्चा बहुत होती है। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले फिशिंग करते हैं यानी जाल डालते हैं। वे लोगों को फंसाने वाले ईमेल और मैसेज भेजते हैं, लोगों को डराते हैं या लालच देते हैं। उसमें जो फंस जाता है तो उसको लूट लिया जाता है। ऐसे ही लग रहा है कि केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी पार्टियों के नेताओं को फंसाने के लिए फिशिंग कर रही हें। अगर सीधे तौर पर कोई नेता नहीं फंस रहा है या उसके खिलाफ आरोप तो हैं परंतु मजबूत सबूत नहीं मिल रहे हैं तो वह जुटाने...