चांदी की बढ़ती कीमतों पर मस्क ने जताई चिंता
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने चांदी में जारी एकतरफा तेजी पर चिंता जताई है और कहा है कि इसका कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में उपयोग हो रहा है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर चांदी की कीमतों में तेजी पर कहा, "यह सही नहीं है। चांदी का कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में उपयोग होता है। चांदी में तेजी ने पूरी इंडस्ट्री को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से लेकर सोलर और कई अन्य उत्पादों जैसे ईवी आदि में बड़ी मात्रा में चांदी का उपयोग हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "मैंने...