हिमाचल में कार पर पत्थर गिरे, 13 की मौत
शिमला। बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार को उदयपुर किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ऊपर एक के बाद एक पत्थर गिरे, जिससे यह हादसा हुआ। उधर गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हुई है। गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों...