INLD

  • इनेलो नेता राठी की हत्या

    चंडीगढ़। इंडियन नैशनल लोक दल (इनेलो) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने रविवार शाम को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। झझर जिले के बहादरगढ़ में यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार घटना में राठी के दो और सहयोगियों की भी मौत हुई है और दो अन्य, संभवत: सुरक्षाकर्मी घायल बताया जाते हैं। Nafe Singh Rathi Murder हमला शाम को हुआ जब पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ अपनी एसयूवी में कहीं जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस बीच इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार को इस...

  • इनेलो से तालमेल नहीं चाहते कांग्रेस नेता

    कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी में से कोई भी इनेलो की 25 सितंबर को होने वाली रैली में नहीं जाएंगे। कांग्रेस ने ऐसा लग रहा है कि ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो से तालमेल का इरादा छोड़ दिया है। हालांकि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेता केसी त्यागी ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। वे अब भी इनेलो को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल कराना चाहते हैं। उनकी कोशिश मुंबई में हुई बैठक में भी इसके नेताओं को ले जाने की थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उनकी कोशिश नहीं रोक रही है लेकिन कांग्रेस ने अपनी प्रदेश...

  • कांग्रेस-इनेलो में क्या बात बनेगी?

    कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल में कभी तालमेल नहीं रहा है और न कभी दोनों पार्टियों के नेता किसी गठबंधन में साथ आए हैं। दोनों एक दूसरे के घोर विरोधी रहे हैं। लेकिन अब दोनों में नजदीकी बढ़ रही है। जिस तरह से बाकी समाजवादी पार्टियां कांग्रेस विरोध की राजनीति छोड़ कर कांग्रेस के साथ किसी न किसी समय तालमेल कर चुकी हैं और अब भी कई पार्टियां कांग्रेस के गठबंधन में हैं उसी तरह इनेलो के भी गठबंधन में शामिल होने की चर्चा है। विपक्षी पार्टियों की एकता बनाने की शुरुआत करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

  • इनेलो को विपक्षी मोर्चे में लेने का विरोध

    अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि बिहार में विपक्षी पार्टियों की जो बैठक होगी, उसमें हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल हिस्सा लेगी या नहीं। लेकिन उससे पहले हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि किसी हाल में ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो को विपक्षी गठबंधन में नहीं लेना चाहिए। उनका कहना है कि दुष्यंत चौटाला के अलग पार्टी बनाने के बाद से इनेलो का वजूद खत्म हो गया है। इसका कोई वोट आधार नहीं है। सिरसा की एकाध विधानसभा सीटों को छोड़ कर पार्टी अब कहीं...