नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सहमति बनने के बाद भारत के सभी सीमावर्ती इलाकों में ब्लैक आउट का निर्देश वापस लेने के बाद पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के बाद उसे कई जगह फिर लागू किया गया। हुआ है। लिया गया है। हालांकि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और नागरिकों को भी सावधान रहने को कहा गया है। गौरतलब है कि शनिवार की शाम पांच बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर शुरू हो गया। इसके बाद जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात की सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट हटा दिया गया।
हालांकि सीजफायर शनिवार की शाम को हुआ लेकिन शनिवार सुबह 10 बजे के बाद पंजाब और दूसरे राज्यों के सीमावर्ती जिलों में कहीं भी कोई हमला नहीं हुआ। इससे पहले सुबह पाकिस्तान ने पठानकोट पर हमला किया था। बहरहाल, सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान के रवैए को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में सेना अलर्ट पर है। जालंधर, रोपड़, मोगा, कपूरथला, बरनाला और अमृतसर से ब्लैकआउट समेत बाकी पाबंदियां हटा ली गई हैं।
इससे पहले पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों से लेकर रिहायशी क्षेत्रों तक को निशाना बनाया। मगर, भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमला नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने तीन दिन में पंजाब के 12 जिलों में अटैक किया। जिनमें छह सीमावर्ती जिले, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर और तरनतारन हैं। वहीं बठिंडा, जालंधर, मानसा, कपूरथला, लुधियाना और होशियारपुर में हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने इन जिलों में ड्रोन और रॉकेट के अलावा मिसाइलें दागी। कल भी पाकिस्तानी सेना ने पठानकोट और आदमपुर एयरबेस पर अटैक किया था, जिससे उन्हें हल्का नुकसान हुआ है।
सीजफायर के ऐलान के बाद राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर में भी ब्लैकआउट हटाने की घोषणा कर दी गई। इन शहरों में बाजार भी खुल गए और लोगों ने सड़क पर उतर कर भारत माता की जय के नारे लगाए। इसी तरह सीजफायर की घोषणा से पहले गुजरात के छह शहरों जामनगर, ओखा, कच्छ, बनासकांठा, पाटण और द्वारका में ब्लैकआउट का अलर्ट जारी किया गया था। जो अब हटा लिया गया है। हालांकि गुजरात से राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनें अभी रद्द रहेंगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


