Jammu Kashmir Election

  • हरियाणा-जम्मू-कश्मीरः परिणाम अप्रत्याशित नहीं….?

    भोपाल । देश के दो प्रधान धर्मों हिन्दू व मुस्लिम के बाहुलय मतदाताओं वाले राज्यों की विधानसभा चुनावों के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इन राज्यों के मतदाता धर्म आधारित तो बिल्कुल भी नही है। जम्मू-कश्मीर मंे जहां भाजपा को नेशनल कांफ्रेस से करीब आधी सीटें मिली, वहीं हिन्दू मतदाताओं के बाहुल्य वाले हरियाणा में कांग्रेस का काफी अवमूल्यन हुआ है, वैसे इस राज्य में कांग्रेस की जड़े गहरी है, किंतु इस बार मतदाताओं की सोच में समयानुसार परिवर्तन आया है, जिसका परिणाम यहां भाजपा का परचम लहराना है। यद्यपि राजनीतिक पण्डितों की जम्मू-कश्मीर को लेकर यह...

  • कांग्रेस, एनसी से एलायंस को तैयार पीडीपी

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर और हरियाणा में मतदान खत्म होने के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों के बाद जहां हरियाणा में कांग्रेस को अकेले पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है वही जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त के बावजूद बहुमत से पीछे रह जाने का अंदाजा है। तभी एक्जिट पोल के आंकड़े आते ही राज्य में नए एलायंस की हलचल तेज हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ तालमेल का संकेत दिया है। चुनाव से पहले महबूबा मुफ्ती ने भी ऐसा संकेत दिया था। शनिवार...

  • यह मतदान, भावनाओं का ज्वार !

    श्रीनगर से श्रुति व्यास श्रीनगर। जैसा अनुमान था वहीं हुआ। हमेशा की तरह श्रीनगर में कम मतदान हुआ। जबिक उन सीटों पर रिकार्ड मतदान हुआ जो भाजपा बनाम एनसी-कांग्रेस एलांयस की जीत-हार में निर्णायक है। ये पीर पंजाल के राजौरी और पूंछ जिले की आठ सीटे है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों जिलों में क्रमशः 70 और 74 प्रतिशत वोटिंग हुई है। भाजपा ने इन सीटों पर मुस्लिम पहाड़ी, बकरवाल, और गुर्जरों को महत्व, उन्हे एसटी आरक्षण दे कर रिझाया है। मगर जिस उत्साह से इन सीटों पर मतदान हुआ है वह चौंकाने वाला है। इन दो...

  • शिकारा रैली और कयास!

    श्रीनगर से श्रुति व्यास श्रीनगर में चुनाव का भूत सिर चढ़ कर बोल रहा है। चारों ओर राजनीति पर चर्चा है। शहर के रहवासी अपनी शिकायतों की फेहरिस्त सुनाने की बजाए कौनसा उम्मीदवार सबसे बेहतर है, इस बारे में बातचीत करने और कयास लगाने में अधिक मशगूल हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है। हर मिनट एक नई बात, एक नई अटकल सामने आ रही है। हवा भी गर्म है। इस बार सितंबर में घाटी आश्चर्यजनक और असामान्य रूप से गर्म है। लोग नतीजों का पूर्वानुमान लगा रहे हैं। उत्सुकता है और उत्तेजना भी। लोगों में चुनावों में भागीदारी का जज्बा...

  • कश्मीर में शाह की पांच सभाएं

    श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला किया साथ ही भाजपा की ओर से किए गए चुनावी वादे दोहराए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में हर साल 18 हजार रुपए आएंगे। अमित शाह ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने पर ईद और मोहर्रम के मौके पर दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को पहली चुनावी रैली मेंढर...

  • कश्मीर में पहले चरण के मतदान की हकीकत

    जम्मू कश्मीर में पहले चरण की 24 सीटों के मतदान को लेकर चौतरफा यह शोर है कि रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। मतदान के आंकड़ों को लोकतंत्र की जीत के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार की कोशिशों से यह माहौल बना है। लेकिन क्या सचमुच ऐसा है? अगर आंकड़ों की बारीकी में जाएं तो हकीकत दिखेगी। हकीकत यह है कि मतदान इस बार भी लगभग उतना ही हुआ है, जितना पिछली बार यानी 10 साल पहले 2014 में हुआ था। 2014 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में बहुत मामूली...

  • भाजपा ही बहाल करेगी राज्य का दर्जा: मोदी

    श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने एक रैली जम्मू क्षेत्र में की और दूसरी राजधानी श्रीनगर में। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों के नेताओं पर जम कर हमला किया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भाजपा ही जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेगी। गौरतलब है कि दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर मतदान होगा। बहरहाल, प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कटरा की सभा में कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर पाकिस्तान में बहुत उत्साह...

  • पाकिस्तान के बयान को लेकर शाह का हमला

    नई दिल्ली पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू कश्मीर पर दिए बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस और पाकिस्तान का एजेंडा एक है। असल में ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि वे भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की तरह जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि घाटी में इन दोनों पार्टियों की स्थिति मजबूत है। ख्वाजा के इस बयान पर अमित शाह ने कहा- कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे...

  • जम्मू कश्मीर में जम कर मतदान

    Jammu and kashmir voting:  जम्मू कश्मीर में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं ने वोटिंग में जम कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में करीब 59 फीसदी वोट पड़े हैं। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर की ज्यादातर सीटों पर मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में पीडीपी ने इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर मतदान होगा। आखिरी चरण एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे आएंगे। also read: भाजपा में बांसुरी स्वराज का...

  • मतदान का माहौल ईद जैसा!

    Jammu Kashmir 1st Phase Election Voting: एक लम्बे अरसे से वोट देना कश्मीर घाटी के लोगों के लिए न तो फ़ख़्र का सबब रहा है और ना ही एक ऐसा हक़, जिसका वे बिना किसी खतरे के इस्तेमाल कर सकते हों। मगर 18 सितम्बर की सुबह, दक्षिण कश्मीर के रहवासियों के लिए एक नयी आशा, एक नया दौर, एक नया सन्देश लेकर आई। वे अपने अधिकार का उत्साह के साथ इस्तेमाल कर रहे थे। जाहिर है कि सभी रोमांचित थे। श्रीनगर से श्रुति व्यास तिरासी साल के अब्दुल रहमान के लिए यह मौका 40 साल बाद आया था और 23...

  • इंजीनियर राशिद और हेमंत सोरेन का फर्क

    जेल में बंद आतंकवादियों का संदिग्ध मददगार और उनको फंडिंग कराने वाले इंजीनियर राशिद को चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिल गई है। इंजीनियर राशिद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून यानी यूएपीए के तहत गिरफ्तार हैं और 2019 से जेल में हैं। जेल से चुनाव लड़ कर वे लोकसभा का चुनाव जीत गए। बड़ी मुश्किल से उनको शपथ लेने के लिए थोड़ी देर की जमानत मिली थी और संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए दायर की गई उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। लेकिन अचानक पता नहीं क्या बदलाव हुआ कि राशिद को विधानसभा चुनाव में अपनी...

  • जेल से निकले राशिद का मोदी पर हमला

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की जमानत पर छूटे इंजीनियर राशिद ने बाहर निकलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के ‘नया कश्मीर’ के नैरेटिव के खिलाफ लड़ेंगे। शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद पर आतंकवादियों को फंड मुहैया कराने के आरोप हैं। विशेष अदालत ने राशिद को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी है। दिल्ली की तिहाड़ जेल से निकलकर राशिद ने कहा- साढ़े पांच साल जेल में रहने के बाद मैं खुद को मजबूत और अपने लोगों के...

  • कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार नहीं बनेगी: शाह

    जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद शनिवार, सात सितंबर को राज्य में पहली चुनावी रैली की। उन्होंने इस रैली में दावा किया कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार राज्य में कभी नहीं बन पाएगी। उन्होंने जम्मू के पलौरा में जनसभा की। अमित शाह कहा- कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन नियंत्रण रेखा पर फिर से व्यापार शुरू करना चाहता है। उसका पैसा आतंकियों के मददगारों तक पहुंचेगा और इलाके में फिर से अशांति आएगी। हालांकि, भाजपा सरकार के रहते ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।...

  • कश्मीर का कैसा दर्जा बहाल होगा?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने डोडा और रामबन में दो रैलियों को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होगा। उन्होंने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने जा रहे हैं। यह अच्छी बात है कि आजादी के बाद पहली बार जिस राज्य का दर्जा छीन कर उसको केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया उसका पुराना दर्जा बहाल होगा। लेकिन सवाल है कि यह काम राहुल गांधी या कांग्रेस की प्रदेश सरकार कैसे करेगी? राज्य का...

  • जम्मू कश्मीर में भाजपा का त्रिशंकु विधानसभा का प्रयास

    भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में चुनाव जीतने की उम्मीद छोड़ दी है। पहले जब उप राज्यपाल को ज्यादा अधिकार दिए गए तभी इसका अंदाजा हो गया था लेकिन कश्मीर घाटी में जिस तरह से भाजपा ने अपने को अलग थलग किया है उससे भी लग रहा है कि वह खुद चुनाव जीतने की बजाय कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के चुनाव को खराब करने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा का प्रयास है कि किसी तरह से चुनाव पूर्व गठबंधन को बहुमत नहीं मिले और राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बन जाए। ऐसे में भाजपा या तो जोड़...

  • राहुल का कश्मीर में प्रचार

    श्रीनगर। राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। पहले चरण के मतदान से दो हफ्ते राहुल गांधी ने बुधवार को पहली चुनावी रैली की और जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान शुरू करने से पहले राहुल ने कांग्रेस के प्रचार का बिगुल बजाया। उन्होंने रामबन और अनंतनाग में चुनावी रैली की। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनावी तालमेल किया है। राज्य में 18 और 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होना। चुनाव के नतीजे...

  • घाटी में भाजपा ने उम्मीद छोड़ दी

    भारतीय जनता पार्टी क्या जम्मू कश्मीर में सिर्फ जम्मू क्षेत्र से चुनाव जीत कर सरकार बनाने के सपने देख रही है? इससे पहले जम्मू कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे तब भाजपा को 25 सीटें मिली थीं और सारी सीटें जम्मू क्षेत्र की थी। लेकिन उसके बाद 10 साल में भाजपा ने बड़ी मेहनत की। पहले तो वह मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ और फिर महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार में रही। उसके बाद पिछले छह साल से राष्ट्रपति शासन में एक तरह से भाजपा का ही राज चल रहा है। राज्य के विभाजन से लेकर...

  • आजाद की पार्टी के चार उम्मीदवार मैदान से हटे

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी धीरे धीरे चुनाव से बाहर हो रही है। पहले चरण के लिए नामांकन करने वाले आजाद की पार्टी के 10 उम्मीदवारों में से चार ने नाम वापस ले लिए हैं। आजाद का गढ़ कहे जाने वाले डोडा, रामबन और किश्तवाड़ क्षेत्र के ही उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। इस क्षेत्र में अब सिर्फ अब्दुल मजीद वानी ही डोडा विधानसभा क्षेत्र में आजाद की पार्टी के उम्मीदवार बचे हैं। गौरतलब है कि तीन दिन पहले आजाद ने खराब सेहत का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव में...

  • महबूबा नहीं लड़ेंगी चुनाव, बेटी को टिकट

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनकी पार्टी ने बुधवार को 17 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले 22 अगस्त को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसमें पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का नाम भी था। दूसरी सूची जारी होने के कुछ देर बाद महबूबा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। महबूबा इस साल हुए अनंतनाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 18...

  • भाजपा ने जम्मू कश्मीर की दूसरी सूची जारी की

    श्रीनगर। सोमवार को हुए विवाद के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। यह भाजपा की तीसरी सूची है, जिसमें दूसरे चरण के 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने सोमवार, 26 अगस्त को पांच घंटे में तीन सूची जारी की थीं। सुबह 10 बजे 44 नामों की सूची हुई थी, जिसे विरोध के बाद वापस ले लिया गया। इसके दो घंटे बाद 15 नाम और तीन घंटे बाद एक नाम जारी किया गया। मंगलवार को जारी सूची में...

और लोड करें