श्रीनगर। सोमवार को हुए विवाद के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। यह भाजपा की तीसरी सूची है, जिसमें दूसरे चरण के 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने सोमवार, 26 अगस्त को पांच घंटे में तीन सूची जारी की थीं। सुबह 10 बजे 44 नामों की सूची हुई थी, जिसे विरोध के बाद वापस ले लिया गया। इसके दो घंटे बाद 15 नाम और तीन घंटे बाद एक नाम जारी किया गया।
मंगलवार को जारी सूची में भाजपा ने सोमवार की सूची में के 28 नाम वापस जारी किए है। सिर्फ एक नाम बदला गया है। श्रीमाता वैष्णो देवी सीट से पार्टी ने रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में मतदान होंगे। नतीजे चार अक्टूबर 2024 को आएंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा की सूची में बाहर से आए नेताओं के नाम देख कर पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और नेता विरोध में उतर गए थे। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा था कि सभी से पर्सनली बात करेंगे और दिल्ली तक इसकी जानकारी देंगे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


