जदयू का विरोध कहां तक जाएगा?
यह बड़ा सवाल है कि बिहार सरकार में शामिल और लगभग बराबर की भूमिका निभा रही जनता दल यू अगर अपनी ही सरकार के फैसलों का विरोध जारी रखती है तो वह इसे लेकर कहां तक जा सकती है? जदयू ने शिक्षा में हो रहे बदलावों से जुड़े दो फैसलों का विरोध किया है। पहला फैसला तो डिग्री कॉलेज और पीजी कॉलेज अलग करने और डिग्री कॉलेजों को सीधे सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव का है। इसका विरोध तो भाजपा के भी कुछ विधायकों और अन्य नेताओं ने किया है। पटना से लेकर दिल्ली तक अलग...