जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप सही पाए गए
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के ऊपर लगे आरोपों को संसद की जांच समिति ने सही पाया है। उनके खिलाफ तीन आरोप लगे थे और संसद की जांच समिति ने तीनों आरोपों को सही पाया है। संसद के अगले यानी शीतकालीन सत्र में उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए इस रिपोर्ट का इस्तेमाल होगा। गौरतलब है कि जस्टिस वर्मा को दिल्ली से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया था। पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि यह मामला 2025 में जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास के स्टोररूम से नकदी मिलने...