के कविता पार्टी चलाएंगी या पिता के साथ लौटेंगी?
शराब नीति घोटाले का केस खारिज होने के बाद सिर्फ अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को ही राहत नहीं मिली है, बल्कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को भी बड़ी राहत मिली है। सीबीआई ने शराब घोटाले में एक साउथ ग्रुप का जिक्र किया था और कविता को उसका नेता बताया था। दिल्ली की विशेष अदालत के जज ने साउथ ग्रुप जुमले को लेकर भी सीबीआई की खिंचाई की और पूछा कि साउथ ग्रुप है तो नॉर्थ ग्रुप क्यों नहीं है? ध्यान रहे अगर शराब कंपनियां दक्षिण भारत की थी तो इस कथित घोटाले...