लेफ्ट, कांग्रेस दोनों पर मोदी का हमला
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल में चुनावी सभा की और रोड शो भी किया। उन्होंने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एलडीएफ के साथ साथ मुख्य विपक्षी यूडीएफ पर भी निशाना साधा। उन्होंने यूडीएफ का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पर जम कर हमला किया। मोदी ने पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया और इसके बाद वे त्रिशूर पहुंचे थे। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार केरल की त्रिशूर सीट पर ही जीत हासिल की। बहरहाल, पलक्कड़ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा...