बिहार, झारखंड में दांव पर महागठबंधन
झारखंड के राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की सबसे ज्यादा चर्चा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि लालू और तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को नाथवानी के पक्ष में वोट करने को कहा था। इसके तीन कारण बताए गए हैं। पहला तो यह कि रिलायंस समूह और मुकेश अंबानी के साथ लालू प्रसाद के निजी रिश्ते हैं। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में विशेष विमान पटना भेजा था और लालू परिवार के करीब 10 या 11 सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। दूसरा कारण यह है कि इस साल...