मणिपुर में रोकी गई जनगणना
नई दिल्ली। पिछले तीन साल से ज्यादा समय से जातीय हिंसा से ग्रसित मणिपुर में शुरू होने से पहले ही जनगणना रोक दी गई है। केंद्र सरकार ने मणिपुर में अगले आदेश तक जनगणना स्थगित कर दी। बताया जा रहा है कि मणिपुर में नागरिकों की मांग पर फैसला किया गया है। कहा जा रहा है कि राज्य में प्रदर्शन चल रहे थे कि पहले वहां नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजंस यानी एनआरसी तैयार कर ली जाए और उसके बाद ही जनगणना की प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक मीटिंग...