बिहार में कांग्रेस का एक विधायक छह करोड़ का
पिछले साल के अंत में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियों की ओर से किए गए खर्च का आंकड़ा सार्वजनिक हो गया है। जैसा कि इन दिनों हर चुनाव में हो रहा है, भाजपा ने सबसे ज्यादा 146 करोड़ रुपए खर्च किए। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने अपने खर्च का 10 फीसदी यानी 14 करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा प्रचार के लिए गूगल को दिया। बहरहाल, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस ने भी 35 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस 61 सीटों पर लड़ी थी, जिनमें से करीब 10 सीटों पर अपनी ही सहयोगी पार्टियों के साथ दोस्ताना...