मानसून फिर सक्रिय हुआ, देश भऱ में होगी बारिश
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले एक हफ्ते में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम बदल रहा है। शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी चलती रही लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार, 18 जुलाई से बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में अगले कई दिनों तक तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।...