Operation Lotus
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल के नाम पर देश भर में चुनाव लड़ा था और लोगों ने उनको वोट भी दिया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने कर्नाटक मॉडल इन दिनों बहुत खास होता जा रहा है। राज्य के एक मंत्री ने मुख्यमंत्री की शिकायत राज्यपाल से की है। यह अपने आप में अनोखी बात है। वैसे कर्नाटक का मॉडल पहले भी बहुत चर्चा में रहा है और आज जिस ऑपरेशन लोट्स के जरिए भाजपा अलग अलग राज्यों में विपक्षी पार्टियों की सरकार गिराती है उसके जन्मदाता कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ही हैं। नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय क्षितिज पर उभरने से बहुत पहले 2008 के विधानसभा चुनाव के बाद येदियुरप्पा ने अपने राज्य में ऑपरेशन लोट्स चलाया था और सरकार के लिए बहुमत हासिल किया था। उसके बाद कर्नाटक में अनेक किस्म के प्रयोग हुए। पिछले दिनों कर्नाटक में मंत्री बनने के एक फॉर्मूले की बड़ी चर्चा हुई। भाजपा के ही वरिष्ठ विधायकों ने, जो मंत्री नहीं बन सके थे उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के पास मुख्यमंत्री की सीडी है, जिसे दिखा कर वे मंत्री बन गए हैं। इसके बाद एक मंत्री की सेक्स सीडी आ गई और छह मंत्रियों की आने वाली थी, उससे पहले… Continue reading राजनीति का कर्नाटक मॉडल बहुत खास
कांग्रेस पार्टी के नेता हैरान-परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि पुड्डुचेरी में भाजपा का क्या है, जो उसने ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है
भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में रिकार्ड संख्या तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश की आठ और उत्तराखंड की एक सीट जीतने के बाद उच्च सदन में उसके सांसदों की संख्या 92 हो गई है।
सचिन पायलट का राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलना और गिले शिकवे दूर कर राजस्थान का संकट सुलझाना कांग्रेस की राजनीति का अहम मोड़ साबित हो सकता है।
राजस्थान में भाजपा का ऑपरेशन लोट्स क्यों कामयाब नहीं हुआ? इसका एक कारण तो अशोक गहलोत की प्री इम्प्ट राजनीति रही।
भारतीय जनता पार्टी क्या कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स शुरू करने वाली है? पिछले काफी समय से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं। ध्यान रहे मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सीटों में ज्यादा का फर्क नहीं है।