शाह के सामने राहुल की नई शर्त
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने नई शर्त रख दी है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह संसद में आकर जवाब दें लेकिन ऐसा नहीं होगा कि उनको जो मन में हो वह बोलें। राहुल ने कहा कि अमित शाह को बताना होगा कि जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठी चलाने का आदेश किसने दिया। राहुल की शर्तों के बाद भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बार बार गोल पोस्ट बदल रही है। राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें सवाल किया कि लाठीचार्ज...