पंजाब में भाजपा अड़ी है
भारतीय जनता पार्टी ने अकाली दल को हरी झंडी तो दे दी है लेकिन तालमेल से पहले इस बात पर अड़ी है कि वह बराबर सीटों पर लड़ेगी। यह भाजपा की रणनीति होती है। उसने बिहार में धीरे धीरे करके नीतीश कुमार की पार्टी को अपने बराबर पर ला दिया, जबकि 2010 तक जनता दल यू बड़ी पार्टी थी। वह भाजपा के मुकाबले डेढ़ गुना तक ज्यादा सीट लड़ती थी। 2009 के लोकसभा में भाजपा 15 और जदयू 25 सीटों पर लड़ी थी, जबकि 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 101 और जदयू 142 सीट पर लड़ी थी। लेकिन पिछले...