संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक
नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने थे और दान पेटी लेकर बैठे हुए था। सांसद जाकर उसमें पैसे डाल रहे थे। बाद में पप्पू यादव दान वाली पेटी लेकर भाग गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस नाटक के मंचन का हिस्सा बने। उन्होंने भी साधु बने पप्पू यादव...