विजय की सरकार गिराने की साजिश का आरोप
चेन्नई। तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके ने पहले ही चुनाव में 107 सीटें जीतीं और कांग्रेस, लेफ्ट जैसी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई। सरकार बने अभी दो महीने नहीं हुए हैं और विजय की पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसकी सरकार गिराने की साजिश की जा रही है। पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि उसे 35 करोड़ रुपए देने का लालच दिया गया है। टीवीके विधायक ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के करीबी नेता और पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी का नाम लेकर यह आरोप लगाया है। राज्य के खुफिया विभाग ने इस मामले...