कांग्रेस ने क्या डीएमके को धोखा दिया
इस सवाल पर तमिलनाडु से ज्यादा चर्चा दिल्ली में हो रही है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की पार्टियों में इस पर चर्चा हो रही है और बयानबाजी भी हो रही है। कुछ पार्टियां चुप्पी साधे हुए हैं तो कुछ खुल कर बोल रही हैं। चेन्नई में डीएमके की ओर से एक नेता ने कहा कि कांग्रेस ने पीठ में छुरा भोंका है। हालांकि कांग्रेस इसे नहीं मान रही है। कांग्रेस ने दिल्ली में कहा कि 2014 तक लगातार दस ,साल डीएमके केंद्र में कांग्रेस की सरकार में शामिल रही। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान कर दिया कि वह लोकसभा...