तमिलनाडु: पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता टीवीके में शामिल होंगे
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, एम. आर. विजयभास्कर और एम. एस. एम. आनंदन अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को मामल्लापुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल होंगे। डॉ. सी. विजयभास्कर ने टीवीके में शामिल होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि यह सामूहिक फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया बल्कि उनके समर्थकों, जिला पदाधिकारियों और उनके विरालीमलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ कई दौर की चर्चा के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकमत से राजनीतिक बदलाव चाहते थे। पूर्व स्वास्थ्य...