तमिलनाडु में टीवीके बनाम डीएमके
तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों मथुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव का नतीजा इस बात का संकेत है कि अब अन्ना डीएमके की राजनीति के दिन पूरे हो गए। पहले से नेतृत्व के संकट से जूझ रही जयललिता की पार्टी के लिए पैरों पर खड़ा होना मुश्किल होगा। गौरतलब है कि ये दोनों सीटों पिछले चुनाव में अन्ना डीएमके ने जीती थीं। पश्चिमी तमिलनाडु का कोंगू इलाका अन्ना डीएमके का गढ़ माना जाता है और उसी इलाके से पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी आते हैं। खराब प्रदर्शन के बावजूद पिछली बार इस इलाके में अन्ना डीएमके ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तभी माना...