UP

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी

    लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा और सभी जिलों के बस स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यूपी पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि...

  • यूपी के ब्राह्मण भाजपा की प्राथमिकता में

    भारतीय जनता पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों को खुश करने की कोशिश कर रही है।(up election 2027) केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ के राज में ब्राह्मणों को वैसे जो भी फायदा हुआ हो लेकिन उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज मानता है कि उनको अपनी क्षमता और हैसियत से कम मिला है। ऊपर से ब्राह्मणों की हत्या, मुठभेड़ आदि को लेकर भी नाराजगी रही है। राज्य में ठाकुरवाद का बोलबाला होने की बात भी अक्सर कही जाती है खास कर अधिकारियों की पोस्टिंग में। तभी संगठन के चुनावों में...

  • यूपी में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर बनेंगे अस्पताल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे और हाईवे पर दुर्घटना रोकने के लिए कई बड़े कदमों की घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि एक्सप्रेसवे और हाईवे के दोनों तरफ फूड प्लाजा की तरह अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर, एंबुलेंस और प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि एक्सप्रेसवे और हाईवे पर शराब की एक भी दुकान नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना के कारण बताते हुए उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तारर से गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, गलत साइड...

  • यूपी की नौ सीटों पर 20 को मतदान, मैदान में 90 उम्मीदवार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इस उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि, नौ विधानसभा क्षेत्र में 34,35,974 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद में हैं। सबसे कम सीसामऊ और खैर में पांच-पांच प्रत्याशी हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 1,917 मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक तैनात...

  • प्रयागराज में छात्र जीते!

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी को अपना फैसला बदलना पड़ा है। अब उत्तर प्रदेश की लोक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। गौरतलब है कि करीब 20 हजार छात्र पिछले चार दिन से प्रयागराज में यूपीपीएससी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज करके और दूसरे तरीके से छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो आयोग को छात्रों की बात माननी पड़ी। अब पीसीएस की परीक्षा एक शिफ्ट में होगी और आयोग जल्दी ही आरओ व एआरओ की परीक्षा भी एक शिफ्ट में...

  • प्रशांत कुमार के लिए कानून बना रहे हैं योगी!

    यह बड़ा सवाल है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की नियुक्ति की नियमावली बनाने के पीछे राज्य सरकार का क्या मकसद है? क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी तक कार्यवाहक डीजी के तौर पर काम कर रहे 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को पूर्णकालिक डीजी बनाने की तैयारी कर रहे हैं? यह भी सवाल है कि क्या प्रशांत कुमार को दो साल का निर्धारित कार्यकाल मिलने वाला है? गौरतलब है कि पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त ही नहीं। कार्यकारी डीजीपी से काम चलता है और एक कार्यकारी डीजी रिटायर हो...

  • उपचुनाव की तारीख बदलने का कारण पर्याप्त नहीं

    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख बदल दी है। अब इन सीटों पर 13 नवंबर को नहीं, बल्कि 20 नवंबर को मतदान होगा। मतदान का कार्यक्रम तय करना और उसमें बदलाव करना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है। लेकिन उसने उपचुनाव में बदलाव का जो फैसला किया है और जिस तरह से चुनिंदा जगहों पर बदलाव किया गया है उससे सवाल उठ रहे हैं। एक तथ्य यह भी है कि चाहे हरियाणा में मतदान की तारीख बदलने का मामला हो या उपचुनाव के कार्यक्रम में बदलाव का मामला हो, दोनों में भाजपा काफी सक्रिय...

  • बहराइच में भड़का दंगा, दुकानें जलाईं

    बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को हालात बेकाबू हो गए। हजारों लोगों की उग्र भीड़ ने एक अस्पताल में आग लगा दी और कई शोरूम व दुकानों को जला दिया। भीड़ देखकर पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। बाद में आसपास के छह जिलों से पुलिस फोर्स और पीएसी बुलाई गई है। दंगा बढ़ता देख कर प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। असल में रविवार को हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और हिंसा भड़क गई। रविवार को पथराव और आगजनी के साथ...

  • यूपी, बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में

    लखनऊ/पटना। लगातार बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ का तांडव शुरू हो गया है। बिहार में एक बार फिर कोशी नदी उफान पर है और मिथिलांचल व सीमांचल के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और करीब डेढ़ हजार लोगों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। उधर नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ आई हुई है और करीब एक सौ लोगों की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश...

  • यूपी : बाढ़ प्रभावित सवा लाख किसानों को 71 करोड़ का मुआवजा

    लखनऊ। यूपी (UP) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की मदद के लिए सरकार आगे आई है। प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की गई है। यह धनराशि क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजा देने के लिए जिलों की डिमांड पर जारी की गई है। अब तक 1.25 लाख से अधिक किसानों को उनकी क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 71 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा दिया जा चुका है।  इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 70 हजार से अधिक किसानों को 47 करोड़...

  • यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश, लखनऊ में सड़कें तालाब में तब्दील

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भारी वर्षा (Heavy rain) से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लखनऊ में आज दोपहर हुई तेज बारिश (Heavy rain) से जनजीवन आंशिक रुप से प्रभावित हुआ। करीब 40 मिनट की तेज बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई जबकि निचले इलाकों में स्थित मकानो में बरसात का पानी प्रवेश कर गया। लखनऊ में सड़कें तालाब में हुई तब्दील बारिश के चलते विधानसभा के भूतल में पानी घुस गया वहीं लालबाग स्थित नगर निगम के कार्यालय में बरसाती पानी प्रवेश करने से कर्मचारी कामकाज छोड़ कर ऊपरी मंजिल...

  • ‘चच्‍चा-गच्‍चा’ पर खुला राज, जब शिवपाल ने CM योगी से कहा- 3 साल आपके भी…

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव के बीच व्यंग बाण चले। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंसी-ठिठोली देखने को मिली जब सीएम योगी आदित्‍यनाथ और सपा के वरिष्‍ठ नेता शिवपाल यादव के (CM Yogi and Shivpal Yadav) बीच मनोरंजक नोंकझोक हुई। सदन की कार्यवाही के दौरान जब नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर जवाब मांगा जिस पर योगी ने सबसे पहले उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने...

  • आनंदी बेन उत्तर प्रदेश में बनी रहेंगी

    दस राज्यों में राज्यपालों और उप राज्यपालों की नियुक्ति और अदला बदली के बाद ऐसा लग रहा है कि आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनी रहेंगी। उनका उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का कार्यकाल सोमवार यानी 29 जुलाई को खत्म हो रहा है लेकिन वहां किसी नए राज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा नहीं हुई है। किसी को उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार देने की भी घोषणा नहीं हुई है। इसका मतलब है कि 82 साल की आनंदी बेन अभी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनी रहेंगी। वे उत्तर प्रदेश में जरूर बतौर राज्यपाल पांच साल से हैं लेकिन उनको राज्यपाल...

  • कई राज्यों में बारिश से बाढ़ के हालात

    नई दिल्ली। उतर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और महाराष्ट्र से गुजरात तक लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। हर जगह इमारत गिरने, जल जमाव से जीवन अस्तव्यस्त होने और लोगों के मरने की खबर है। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर खीरी है। वहां पांच तहसीलों के साढ़े तीन सौ गांवों में पानी घुस गया है। शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के नई टिहरी में भूस्खलन से एक...

  • ग्राहक को सब कुछ जानने का अधिकार है

    उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली दुकानों के स्वामियों को अपने बारे में जानकारी देने का जो आदेश दिया है उसकी कई तरह की व्याख्याएं हो रही हैं। उसे धार्मिक या सांप्रदायिक विभाजन के दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। राजनीतिक लाभ हानि की दृष्टि से भी उसकी व्याख्या हो रही है। सामाजिक संरचना पर आघात की तरह भी इसका विश्लेषण किया जा रहा है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात है कि जिस एक सबसे महत्वपूर्ण दृष्टिकोण से इसे देखने की आवश्यकता है उसकी अनदेखी की जा रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के आदेश को...

  • कांवड़ यात्रा को लेकर Yogi Government का बड़ा फैसला, दुकानों पर…

    लखनऊ: यूपी में सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। CM Yogi Adityanath ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक आदेश जारी किया है कि प्रदेश भर में कांवड़ यात्रा रूट (Kanwar Yatra Route) पर सभी दुकानदारों के नाम लिखना जरूरी होंगे। जारी आदेश के तहत दुकान संचालक का नाम लिखा जाएगा। मुजफ्फरनगर में कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने का आदेश जारी किया गया। इसके बाद सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने सहारनपुर और शामली में कांवड़ यात्रा रूट (Kanwar Yatra Route) पर दुकानदारों के नाम लिखने को अनिवार्य किया। अब सीएम योगी के आदेश के...

  • अधिकारियों के बहाने नेतृत्व पर हमला

    चाहे उत्तर प्रदेश हो या हरियाणा या बिहार या कोई भी भाजपा शासित राज्य वहां के नेता एक शिकायत करते मिल रहे हैं कि अधिकारी बात नहीं सुन रहे हैं। उनकी शिकायत है कि अधिकारी आम जनता का काम नहीं करते हैं और नेताओं की बात नहीं सुनते हैं। उत्तर प्रदेश में तो एक नेता यह शिकायत कर डाली कि राज्य में अधिकारी लोग नेताओं को पैर छूने के लिए मजबूर करते हैं। सोचें, लोकतंत्र में नेता अगर अधिकारियों के पैर छू रहा है तो उसका क्या मतलब है? किसी उम्रदराज व्यक्ति के प्रति आदर के कारण कोई पैर छू...

  • यूपी में बारिश और बाढ़ से 10 की मौत

    नई दिल्ली। भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों में हालत ज्यादा खराब है। उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटे 20 जिलों में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। करीब 20 लाख की आबादी पानी से घिरी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई...

  • केशव प्रसाद मौर्य की भागदौड़ से क्या निकलेगा

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बहुत भागदौड़ कर रहे हैं। एक हफ्ते के भीतर उन्होंने दूसरी बार दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद वे काफी समय तक दिल्ली में रहे और पार्टी के सभी नेताओं को उन्होंने अपने हिसाब से हार के कारण बताए। यह पता नहीं है कि उनको दिल्ली से किसी तरह के निर्देश मिला है या खुद ही अपनी मर्जी से हार के कथित कारणों का सार्वजनिक रूप से जिक्र करने लगे हैं। उन्होंने एक लाइन पकड़ी है और बार बार दोहरा रहे...

  • यूपी में नेता नहीं अधिकारियों पर निशाना

    हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत भजनलाल कहते थे कि उनको कैरम बोर्ड का खेल इसलिए बहुत पसंद है क्योंकि उसमें उसमें जिसको मारना होता है उसे सीधे मारने की जरुरत नहीं होती है। किसी दूसरी गोटी पर निशाना साधा जाता है और वह गोटी जाकर उसे मारती है, जिसे मारना होता है। राजनीति के लिए भी यह आजमाया हुआ फॉर्मूला है। कई बार जिस नेता को निशाना बनना होता है उसे सीधे निशाना बनाने की बजाय दूसरे तरीके से उस पर वार किया जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश में इन दिनों देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता...

और लोड करें