उत्तरकाशी की त्रासदी: एक चेतावनी
उत्तरकाशी और अन्य हिमालयी इलाकों की आपदाएं साफ संकेत दे रही हैं कि अब बातों से काम नहीं चलेगा। BESZ जैसे कानूनों को सख्ती से लागू करना होगा। अवैध निर्माण रोकना, दोषियों पर कार्रवाई, सड़क निर्माण में सुरक्षित तकनीक अपनाना, ढलानों को स्थिर करना, मौसम निगरानी तंत्र बढ़ाना और स्थानीय चेतावनी प्रणाली विकसित करना जरूरी है। भारत के पहाड़ी इलाके, खासकर हिमालयी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, अपनी अद्भुत सुंदरता और जैव-विविधता के लिए मशहूर हैं। ये केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि गंगा, यमुना और कई बड़ी नदियों के स्रोत हैं, जो देश की जीवनरेखा हैं। लेकिन हाल के वर्षों...