nayaindia Maharashtra Board 12th result जारी, ऐसे करें चेक

Maharashtra Board 12th result जारी, ऐसे करें चेक

result (1)
Image Credit: The Quint

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है 12वीं परीक्षा 2024 में 93.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, hscresult.mahahsscboard.in पर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट भी यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल महाराष्ट्र क्लास 12 एचएससी रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। आपको बता दें कि लड़कियों का पास फीसदी 95.44 है, जबकि लड़कों का 91.60 फीसदी है। देखा जाए तो दोनों के पास प्रतिशत के बीच काफी अंतर है। पिछले साल यानी 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 91.25 फीसदी और 2022 में 94.22 फीसदी रहा था।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

1- mahresult.nic.in

2- mahahsscboard.in

3- hscresult.mkcl.org

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 वेबसाइट पर इस तरह से चेक कर सकते हैं-

1- महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट mahahsscboard.in या अन्य पर जाएं।

2- वेबसाइट के होमपेज पर Maharashtra HSC Result Link 2024 पर क्लिक करें।

3- इतना करते ही महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2024 लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां अपना रोल नंबर और मां का नाम भरकर सबमिट करें।

4- महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। उसे चेक करके डाउनलोड कर लें। या प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी के बिहार आने से पहले तेजस्वी ने पूछे 7 सवाल

यह भी पढ़ें :- ज्यादा नींद आने के कारण और दूर करने के उपाय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें