nayaindia Current affairs

Current affairs: भारत रत्न अवॉर्ड पाने वालों में दो पूर्व प्रधानमंत्री भी, हिंद महासागर संस्करण सम्मेलन में शामिल होगा भारत

Current Affairs of 10th February and Bharat Ratna Awarded Prime Ministers
Current Affairs of 10th February and Bharat Ratna Awardee Prime ministers

Current affairs of 10 February 2024। 

भारत के इतिहास में 10 फरवरी का दिन खास है क्योंकि इस दिन कई ऐसी घटनाएं हुई थी जिन्होंने भारतीय इतिहास के पन्नों में एक अमिट छाप छोड़ दी।

History of the Day 10th February
History of the Day 10th February

1-10 फरवरी 1952 (10 February History) का दिन भारतीय लोकतंत्र का एक ऐतिहासिक दिन था इस दिन आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा (Lok Sabha Elections) की 489 में से 249 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। इन चुनावों को भारत में लोकतंत्र (Democracy) की स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा गया।

2-सन 1818 में आज ही के दिन अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिन युद्दा लड़ा गया। इसके अलावा 10 फरवरी 1921 को महात्मा गाँधी ने काशी विद्दापीठ का उद्घाटन भी किया था।

3- दिल्ली का इंड़िया गेट जो कि इन दिनों युवाओं के लिए सेल्फी प्वॉइन पर इसकी आधारशिला भी आज ही के दिन यानि 10 फरवरी 1921 को ब्रिटिश ड्यूक ऑफ कनॉट के द्वारा रखी गई। वहीं 10 फरवरी 1990 को बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलीलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।

4- 10 फरवरी 1996 में दुनिया की जानी मानी टेक-कंपनी आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर ‘डीप ब्लू‘ बनाया।

5 – प्रसिद्द शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी को 10 फरवरी सन 2009 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Current affairs of 10 February 2024। History of the day | 10 February History| Current News | Trending Topic

भारत की विदेश नीति के हिसाब से देश के लिए ये अच्छी खबर है। हिंद महासागर सम्मेलन के 7वें संस्करण में भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर शामिल होंगे। उम्मीद है इससे भारत की विदेश नीति को फायदा होगा और आने वाले दिनों में भारत ग्लोबल लीडर बनकर उभरेगा।

इस आर्टिकल में हम आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स पर एक नजर डालते हैं जो कि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिहाज से महत्वपूर्ण है साथ ही जो देश और दुनिया की हर अपडेट में रुचि रखते हैं उनके लिए भी अहम है।

Current affairs of 10 February 2024। History of the Day

Bharat Ratna Awarded Prime Ministers: इस साल भारत सरकार ने 5 बड़ी हस्तियों को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। इसमें दो पूर्व प्रधानमंत्री (Bharat Ratna Awardee PM) चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव का भी नाम शामिल किया है।

इसी साल कुछ समय पहले सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इसके बाद कई दिनों तक लोग कर्पूरी ठाकुर के बारे में इटरनेट पर सर्च करते रहे।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को भी भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया। भारत रत्न पुरुस्कार के लिए वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का भी नाम शामिल किया गया है।

2024 के इन 5 नामों सहित अब तक 53 हस्तियों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 1954 में नेहरू सरकार में हुई थी. पहली बार यह सम्मान एक साथ तीन हस्तियों को दिया गया था.

भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों की लिस्ट। BHARAT RATNA AWARD LIST from 1954 to 2024

  1. सी राजगोपालाचारी (1954)
  2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)
  3. सी.वी. रमन (1954)
  4. भगवान दास (1955)
  5. एम. विश्वरवैया (1955)
  6. जवाहरलाल नेहरू (1955)
  7. गोविंद बल्लभ पंत (1957)
  8. धोंडो केशव कर्वे (1958)
  9. बिधन चंद्र रॉय (1961)
  10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
  11. राजेंद्र प्रसाद (1962)
  12. जाकिर हुसैन (1963)
  13. पांडुरंग वामन काणे (1963)
  14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
  15. इंदिरा गांधी   (1971)
  16. वी.वी. गिरी (1975)
  17. के कामराज (1976)
  18. मदर टेरेसा  (1980)
  19. विनोबा भावे (1983)
  20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
  21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)
  22. भीमराव अंबेडकर (1990)
  23. नेल्सन मंडेला (1990)
  24. राजीव गांधी (1991)
  25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
  26. मोरारजी देसाई (1991)
  27. अबुल कलाम आजाद (1992)
  28. J.R.D. टाटा (1992)
  29. सत्यजीत रे         (1992)
  30. गुलजारी लाल नंदा (1997)
  31. अरूणा आसफ अली (1997)
  32. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)
  33. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी (1998)
  34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)
  35. जयप्रकाश नारायण (1999)
  36. अमर्त्य सेन         (1999)
  37. गोपीनाथ बोर्दोलोई (1999)
  38. रविशंकर         (1999)
  39. लता मंगेशकर (2001)
  40. बिस्मिल्लाह खान (2001)
  41. भीमसेन जोशी (2009)
  42. C. N. R. राव (2014)
  43. सचिन तेंदुलकर (2014)
  44. मदन मोहन मालवीय (2015)
  45. अटल बिहारी वाजपेई (2015)
  46. प्रणव मुखर्जी (2019)
  47. नानाजी देशमुख (2019)
  48. भूपेन हजारीका (2019)
  49. कर्पूरी ठाकुर (2024)
  50. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)
  51. चौधरी चरण सिंह (2024)
  52. पी. वी. नरसिंह राव (2024)
  53. एम एस स्वामीनाथन (2024)

7वां संस्करण हिंद महासागर सम्मेलन

हर साल भारतीय विदेश मंत्रालय के इंडिया फाउंडेशन के द्वारा हिंद महासागर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार इस सम्मेलन की थीम “एक स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर (Towards a Stable and Sustainable Indian Ocean)” है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास (Security And Growth for All in the Region (SAGAR)) हेतु क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है।

Indian Ocean Conference 2024

7वां संस्करण हिंद महासागर सम्मेलन में  22 से अधिक देशों के मंत्रियों,16 देशों और 6 बहुपक्षीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे।

हिंद महासागर सम्मेलन का पहला संस्करण वर्ष 2016 में सिंगापुर में आयोजित किया गया था, जिसमें 30 देश शामिल हुए थे। इसका 6वां संस्करण 2023 में ढ़ाका, बांग्लादेश में आयोजित किया गया था।

97करोड़ हुई भारत में वोटर्स की संख्या  

Election commission SSR Report 2024
Election commission SSR Report 2024| Current Affairs

वहीं चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट (Special Summary Revision) जारी कर दी है। इसके मुताबिक अब भारत में वोटर्स की संख्या लगभग 97 करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग ने 9 फरवरी सभी 28 राज्यों- 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट (SSR रिपोर्ट) जारी की।

इस SSR रिपोर्ट के अनुसार 18 से 29 वर्ष के 2 करोड़ से अधिक युवा वोटरों को जोड़ा गया जबकि 1 करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 मृतकों, किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके और डुप्लीकेट वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। पोल पैनल ने कहा कि जेंडर रेशिओ 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

टेस्ट मैच से पहले बदला जाएगा इस स्टेडियम का नाम 

15 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है इससे पहले BCCI ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium Rajkot) का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम करने का फैसला किया है। 14 फरवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह (Niranjan Shah) स्टेडियम किया जाएगा।

Read More:

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों की समस्याओं का पोर्टल से होगा समाधान
सफेद झूठ/काला झूठ!
पाक के चुनाव में सेना हारी!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें