• केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया नेता चुनना होगा। उनके ऊपर इसका दबाव बढ़ रहा है। वे थोड़े दिन और इसे टाल सकते हैं लेकिन अदालत से राहत मिलने की संभावनाएं खत्म होने के बाद उनके लिए इसे टालना संभव नहीं होगा। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कह दिया है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जेल से सरकार नहीं चले। अपनी गिरफ्तारी के बाद से अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली के मंत्रियों के लिए जो दो निर्देश जारी किए हैं उनकी भी...

  • अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही

    समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम खान हैं, जिनकी कोई हैसियत है और जिनके साथ गाहे बगाहे अखिलेश यादव के टकराव की खबरें आती हैं। दोनों के बीच संबंधों को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं और यह आम धारणा बनी है कि जब आजम खान का मुश्किल समय शुरू हुआ और किसी न किसी मुकदमे में उनके परिवार के हर सदस्य के खिलाफ कार्रवाई उस समय अखिलेश ने उनको छोड़ दिया, उनका साथ नहीं दिया। हालांकि जब आजम खान बीमार थे तब अखिलेश...

  • महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?

    पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उनके खिलाफ सीबीआई के तीन समन जारी हो चुके। तीसरा समन जारी करके सीबीआई ने उनको गुरुवार को ही पूछताछ के लिए बुलाया था। गौरतलब है कि लोकपाल के आदेश पर सीबीआई ने उनके खिलाफ पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मुकदमा दर्ज किया है। लोकपाल ने इस मामले की जांच छह महीने में करने को कहा है। इसे आधार बना कर सीबीआई एक के बाद एक समन जारी कर रही है, जबकि एजेंसी को पता है कि वे...

  • ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ

    इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो कांग्रेस के खिलाफ काम करता है। हालांकि अब इसकी चर्चा खत्म हो गई है क्योंकि नीतीश कुमार और ममता बनर्जी इससे बाहर हो गए हैं। इनके अलावा जो नेता बचे हैं वे मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। फिर भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की राजनीति दिलचस्प है। वे ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल नहीं हैं और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के खिलाफ लड़ रही हैं लेकिन वे अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हैं।...

  • डीएमके का निशाने अन्ना डीएमके नहीं, भाजपा है

    यह कमाल की बात है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके अपनी लड़ाई भाजपा से बता रही है। डीएमके नेता और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने एक ताजा बयान में कहा है कि जब तक भाजपा को बाहर नहीं कर देंगे तब तक चैन नहीं लेंगे। सोचें, भाजपा को बाहर करने का क्या मतलब है? तमिलनाडु में भाजपा का कोई सांसद नहीं है और विधानसभा में उसके चार सदस्य हैं। परंतु अभी विधानसभा का चुनाव नहीं हो रहा है। सो, जब लोकसभा में भाजपा का कोई सदस्य ही नहीं है तो उदयनिधि स्टालिन कहां से बाहर...

  • केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और इस बीच ईडी की हिरासत से ही उन्होंने अपनी सरकार के लिए दो निर्देश जारी किए हैं। अब इस बात की जांच शुरू हो गई है कि ईडी की हिरासत से वे कैसे और किस नियम के तहत निर्देश जारी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की ओर से प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे तो भाजपा नेता दिल्ली सचिवालय का घेराव करने पहुंचे। भाजपा इस...

  • सिसोदिया क्या जेल से बाहर आएंगे?

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि मनीष सिसोदिया की रिहाई हो सकती है। यानी उनको जमानत मिल सकती है। हालांकि ऐसी चर्चाओं का कोई आधार नहीं है लेकिन साजिश थ्योरी में विश्वास करने वालों का मानना है कि अब एजेंसियां उनकी जमानत का विरोध नहीं करेंगी। साजिश थ्योरी के मुताबिक सिसोदिया का अब अरविंद केजरीवाल से मोहभंग हो चुका है। पिछले काफी दिन से उनका कोई बयान नहीं आया है और न कोई चिट्ठी सामने आई है। पहले वे दिल्ली के लोगों को संबोधित करते थे, बच्चों को चिट्ठी लिखते...

  • भाजपा के सहयोगियों की कहानी

    भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नए सहयोगी बना रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले उसने तमाम भूले भटके पुराने सहयोगियों को याद किया और किसी न किसी तरह से उनको अपने साथ जोड़ लिया। एक सिर्फ ओडिशा में उसकी कोशिश नाकाम हो गई, जहां बीजू जनता दल के साथ बात काफी आगे बढ़ जाने के बावजूद तालमेल नहीं हो सका। पंजाब दूसरा राज्य है, जहां अभी गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि वहां अकाली दल के तालमेल हो जाएगा। उससे पहले बिहार में नीतीश कुमार की घर वापसी हो गई, कर्नाटक में एचडी देवगौड़ा...

  • पूर्व कांग्रेसियों के सहारे हरियाणा में भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा इस बार पूर्व कांग्रेसी नेताओं के सहारे हरियाणा का चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम लहर के बावजूद भाजपा ने अपने नेताओं की बजाय कांग्रेस से आयातित नेताओं पर भरोसा दिखाया। पहले तो भाजपा ने साढ़े नौ साल राज करने के बाद मुख्यमंत्री बदल दिया। इससे भी यह मैसेज गया कि भाजपा को हरियाणा में सत्ता विरोध की लहर का अंदाजा है इसलिए वह चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री बदल कर उसे कम...

  • शराब नीति में कितने किंगपिन हैं?

    दिल्ली की नई शराब नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके, जब पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया तो कहा कि वे शराब नीति घोटाले के ‘किंगपिन’ यानी मुख्य साजिशकर्ता हैं। सवाल है कि शराब नीति मामले में हुए कथित घोटाले में कितने ‘किंगपिन’ हैं? केजरीवाल को गिरफ्तार करने से कुछ दिन पहले ही ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया था। उनको भी दिल्ली लाया गया और जब रिमांड के लिए...

  • भाजपा में जाकर असुरक्षित होते नेता!

    ऐसा लग रहा है कि अपनी पार्टी छोड़ कर जो भी नेता भाजपा में जा रहा है वह असुरक्षित हो जा रहा है क्योंकि भाजपा ज्वाइन करते ही उसको या तो केंद्रीय सुरक्षा मिल रही है या उसकी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। ताजा मामला झारखंड की सीता सोरेन का है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और विधानसभा से इस्तीफा दिया तो इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल गई। वैसे उनको राज्य सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन अब केंद्र सरकार ने उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा दी...

  • कर्नाटक की चिंता खत्म नहीं हो रही

    भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक की चिंता खत्म नहीं हो रही है। पार्टी ऐसा दिखा रही है कि सब कुछ ठीक है और वह फिर से 2019 का प्रदर्शन दोहराएगी। इसके लिए नेतृत्व के स्तर पर सब ठीक कर दिया गया है। कर्नाटक में भाजपा के लिए नेतृत्व के स्तर पर सब ठीक करने का मतलब है कि सब कुछ बीएस येदियुरप्पा को सौंप दिया गया है। उनको भाजपा के संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है, उनके विधायक बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और उनके सांसद बेटे को फिर से टिकट दे दी गई है। सो, नेतृत्व...

  • केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज हुई

    कहां तो विपक्षी पार्टियां मान रही थीं कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी और आचार संहिता लग जाएगी तो केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई रूक जाएगी और वे खुल कर लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आचार संहिता लगने के बाद केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई में तेजी आ गई है। उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उसके बाद ही गिरफ्तार किया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद शनिवार को दिल्ली में उनकी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के...

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई सोशल मीडिया पर

    कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या किसी दूसरी विपक्षी पार्टी का कोई नेता भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा कर सड़क पर नहीं उतरा है। कांग्रेस के अलावा दूसरी विपक्षी पार्टियां तो खैर चुनावी बॉन्ड के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि जिन तमाम कंपनियों पर सरकार के साथ मिलीभगत के आरोप लगे हैं उन सबने विपक्ष की प्रादेशिक पार्टियों को खुल कर चंदा दिया है। कंपनियों ने कांग्रेस को भी चंदा दिया है लेकिन उसकी हैसियत के हिसाब से उसे भाजपा से कम चंदा तो मिला ही है उसे कई प्रादेशिक पार्टियों के अनुपात में भी कम चंदा मिला है।] तभी...

  • राज ठाकरे को कुछ भी देगी भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी ने अब ठान लिया है कि महाराष्ट्र में हर हाल में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे से तालमेल करना है। शिव सेना के अलग होने के बाद भाजपा पहले तो कहती रही थी कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी। फिर बाद में शिव सेना का विभाजन करा कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी से तालमेल किया। फिर शरद पवार की पार्टी एनसीपी में विभाजन करा कर अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी से तालमेल किया। अब वह राज ठाकरे की पार्टी से भी तालमेल करने जा रही है।...

  • ममता के बेटे को मिली राहत,क्या दूसरों को भी मिलेगी?

    पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी से कहा है कि वह लोकसभा चुनाव के बीच अभिषेक बनर्जी को समन नहीं जारी करे। सर्वोच्च अदालत ने यह राहत उनकी पत्नी रूजिरा बनर्जी को भी दी है। ध्यान रहे अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता हैं। वे ममता बनर्जी के भतीजे हैं इस नाते उन्हें अपने साथ साथ पार्टी के दूसरे नेताओं का भी चुनाव संभालना है। सो, सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली राहत...

  • बिहार, झारखंड मे रातों रात बदली तस्वीर

    भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में बिसात तो बहुत कायदे से बिछाई थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि विपक्षी पार्टियां भी चुपचाप खेल की तैयारी कर रही थीं। चुनाव की घोषणा के बाद विपक्ष ने पत्ते खोलने शुरू किए हैं। कुछ भाजपा और उसके गठबंधन एनडीए के अंदरूनी टकराव से और कुछ विपक्ष की तैयारियों से बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में रातों रात तस्वीर बदल गई है। घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला है कि भाजपा को सोचने और विपक्ष के दांव की काट निकालने का मौका नहीं मिला है और चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है।...

  • सारे राजाओं की एक जैसी कहानी

    दलबदल वैसे तो बहुत सामान्य परिघटना बन गई है लेकिन अगर अलग अलग समूहों में दलबदल की घटना की श्रेणियां बनाएं तो एक बड़ी दिलचस्प तस्वीर बनती है। जैसे जितने भी बड़े नेताओं के बेटे या बेटियां हैं उनको सत्ता के बगैर ज्यादा समय तक नहीं रहा जाता है और वे जल्दी से जल्दी पाला बदलते हैं और सत्तारूढ़ दल के साथ जाते हैं। उसी तरह राजाओं या राज परिवार से जुड़े नेताओं की कहानी है। वे भी ज्यादा समय तक सत्ता से दूर नहीं रह सकते हैं। चाहे कांग्रेस ने उनको जितना कुछ दिया हो लेकिन अगर अब नहीं...

  • अखिलेश को कुछ सीटों का ख्याल रखना चाहिए था

    समाजवादी पार्टी किश्तों में उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। उसने पांच सूची जारी की है, जिसमें 46 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस के साथ समझौते के तहत उसने 17 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। इस लिहाज से उसे 63 सीटों पर लड़ना है, जिसमें से 46 सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। चौथी और पांचवीं सूची में तीन ऐसी सीटों पर सपा ने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनको लेकर पहले कुछ और चर्चा हो रही थी। ये तीन सीटें हैं- सुल्तानपुर, नगीना और पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इन तीन सीटों का ख्याल...

  • ईश्वरप्पा और सदानंद गौड़ा दोनों नाराज

    लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किल राज्यों में एक राज्य कर्नाटक है। पिछली बार उसने राज्य की 28 में से 25 सीटें जीती थी और एक सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। उस बार निर्दलीय सांसद सुमनलता अंबरीष भी भाजपा के साथ हैं और भाजपा ने जेडीएस से भी तालमेल कर लिया है, जिसका एक सांसद जीता था। यानी 27 सांसद भाजपा और एनडीए के हैं। इसलिए उसके लिए बड़ी चुनौती वाली लडाई है। पिछले साल विधानसभा का चुनाव हारने के बाद उसकी स्थिति राज्य में डांवाडोल दिखाई दे रही थी। लेकिन जेडीएस से तालमेल...

और लोड करें