राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 705.34 अरब डॉलर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 14.205 अरब डॉलर घटकर 705.342 अरब डॉलर रह गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का साढ़े तीन महीने का निचला स्तर है। पिछले सप्ताह 2.491 अरब डॉलर की वृद्धि के बाद यह गिरावट देखी गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 7.897 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 583.452 अरब डॉलर रह गई। 

Also Read : एफपीआई की लिवाली से शेयर बाजार उछले

इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो को भी शामिल किया जाता है। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में इनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है।

आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 6.183 अरब डॉलर घटकर 98.613 अरब डॉलर रह गया। अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार स्वर्ण भंडार 100 अरब डॉलर से नीचे उतरा है।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.2 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 9.2 अरब डॉलर घटकर क्रमशः 4.758 अरब डॉलर और 18.517 अरब रह गया।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment