• इसरो की बड़ी उपलब्धिः पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग परीक्षण सफल

    बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ISRO) ने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन (Autonomous Landing Mission) (आरएलवी एलएएक्स RLV LAX) के तहत रविवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा गया है, ‘इसी के साथ इसरो ने प्रक्षेपण यान की स्वायत्त लैंडिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। इसरो ने कहा, एलईएक्स के साथ ही पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण के क्षेत्र में भारत अपने लक्ष्य के एक और कदम करीब पहुंच गया। दुनिया में पहली बार, एक ‘विंग बॉडी’ को एक हेलीकॉप्टर की मदद से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा...

  • बिल गेट्स के रोटी की पीएम मोदी से तारीफ

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रोटी (roti) बनाने का वीडियो साझा करने वाले माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) की शनिवार को तारीफ की। उन्होंने गेट्स को बाजरे के पकवान बनाने में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। गेट्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। मोदी ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शानदार, भारत में अभी बाजरा काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। उन्होंने लिखा, बाजरे के भी कई पकवान हैं, जिन्हें बनाने...

  • जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज

    जयपुर। साहित्य उत्सव (literature festival) के रुप में मशहूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-2023 (Jaipur Literature Festival-2023) (जेएलएफ-JLF) का 16वां संस्करण आज यहां शुरु हुआ। जयपुर की होटल क्लार्क्स आमेर (Hotel Clarks Amer) में आयोजित पांच दिवसीय इस साहित्य उत्सव का सुबह नोबेल प्राइज विजेता अब्दुलरज़ाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री गुरनाह ने लेखन को एक अनूठी परम्परा बताते हुए कहा कि यह जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए प्रतिरोध नहीं होना चाहिए। इसी क्रम में नॉबेलिटी और ब्रेवरी भी आती है। प्रतिरोध करने का एक तरीका लिखना भी है और लिखते रहना...

  • ट्रेन में किन्नरों ने कराई महिला की डिलीवरी

    नई दिल्ली। ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा (labor pain) हो रही थी लेकिन किसी महिला यात्री (female passenger) ने नहीं की बल्कि किन्नरों के एक ग्रुप ने डिलीवरी कराई। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेन की बॉगी में किन्नरों की संख्या होने पर दूसरे यात्री उन्हें भगाने लगते हैं। लेकिन इन किन्नरों ने इस बार दरियादिली मिसाल कायम की है। बिहार के जमुई जि़ले के किन्नरों की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किन्नरों की ममता देखने के बाद लोग उनके पहल की काफी सराहना कर रहे हैं। दरअसल बिहार...