राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आयशा टाकिया के चेहरे का हाल बेहाल, टॉलर्स से परेशान होकर उठाया यह बड़ा कदम

Ayesha Takia Look

Ayesha Takia Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपने चेहरे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार भी एक्ट्रेस आयशा टाकिया के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. एक बार फिर एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में आयशा की एक तस्वीर सामने आई है जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही है. उस फोटो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि लगे कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है.

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा ने 19 अगस्त को ब्लू और गोल्डन साड़ी में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी. इस फोटो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किए. इस फोटो को देखकर पहले तो सभी लोग डर गए. बहुत बार देखने पर भी यकीन नहीं हुआ वाकई में यह आयशा टाकिया है क्या. सवाल यह है कि क्या आयशा का चेहरा इतना बदल गया है कि उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो रहा है…


also read: मनीषा कोइराला ने खोला अपनी खुशी का राज

ट्रॉलिंग के बाद दिया अपना रिएक्शन

आयशा की फोटो देख कई यूजर्स ने कयास लगाए कि आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. आयशा ने इस ट्रोलिंग पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन परेशान होकर उन्होंने इंस्टाग्राम ही छोड़ दिया. इससे पहले आयशा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं तब भी उन्हें लुक्स के चलते ट्रोल किया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद आयशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया था.

उन्होंने कहा था, ‘मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया और मैंने कुछ सेकेंड के लिए पोज भी दिया. फिर पता चला कि मेरे looks पर सवाल उठाए जाने लगे. जैसे कि देश में इससे जरूरी और कोई मुद्दा नहीं बचा. लोग अपने वाहियात विचार मुझ पर थोप रहे हैं कि मुझे कैसा दिखना चाहिए था और कैसा नहीं. प्लीज मेरा पीछा छोड़ दो. मुझे फिल्मों में जीरो इंट्रेस्ट है. न तो मुझे फिल्मों में वापस आना है और ना ही मुझे इनमें दिलचस्पी है. मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं और बहुत अच्छी तरह से जी रही हूं. मैं अब कभी लाइमलाइट में नहीं रहना चाहती. न ही शोहरत में दिलचस्पी है. आयशा ने इस बात पर भी हैरानी जताई थी कि जैसी वो 15 साल पहले दिखती थीं, लोग उम्मीद करते हैं कि अब भी वो वैसी ही दिखें. ये कितनी बेवकूफाना बात है.

आयशा टाकिया का फिल्मी करियर

आयशा ने एक मॉडल के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ से नेशनल क्रश बनीं. इसके बाद उन्होंने ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और 2004 में बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. वह दिल मांगे मोर, डोर, नो स्मोकिंग, वांटेड, सलाम-ए-इश्क और पाठशाला जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं. 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोड़ उनकी आखिरी फिल्म थी जिसके बाद उन्होंने शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी.

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

और पढ़ें