राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

छत्तीसगढ़ के चंपारण पहुंचे अमित शाह

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को छत्तीसगढ़ के चंपारण पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य के मुख्य प्राकट्य स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। चंपारण पहुंचने पर अमित शाह का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। द्वारिकेश्वर लाल जी महाराज ने उन्हें वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की। वल्लभाचार्य निधि ट्रस्ट की ओर से भी उन्हें श्रीनाथ जी का चित्र गिफ्ट दिया गया। चंपारण, वल्लभाचार्य की जन्मस्थली है, जहां देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी जुटते हैं। वल्लभाचार्य जी की माता ने चंपारण में चम्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट उन्हें जन्म दिया था। वल्लभाचार्य (Vallabhacharya) ने पुष्टि मार्ग की स्थापना की और कृष्ण भक्ति को बढ़ावा दिया।

चंपारण को छत्तीसगढ़ का वृंदावन भी कहा जाता है। इस मौके पर ‘सर्व गुजराती समाज’ के अध्यक्ष प्रितेश गांधी पदीय, वल्लभाचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन अधिया, वल्लभाचार्य ट्रस्ट के सदस्य वल्लभ अधिया, गुजराती समाज के पदाधिकारी हरीश कुमार बाबरिया (Harish Kumar Babaria), पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, और चंपारण के सरपंच राधिका ध्रुव सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चौरासी वैष्णवों की वार्ता और वल्लभ दिग्विजय जैसे ग्रंथों में वल्लभाचार्य के बचपन और उनकी स्मृतियां दर्ज हैं। चंपारण त्रिवेणी संगम राजिम के निकट स्थित है, जहां भगवान श्री राजीव लोचन (Rajeev Lochan) विराजित हैं। इस क्षेत्र के चारों ओर पंचकोसी परिक्रमा होती है, जिसमें श्रद्धालु चम्पेश्वर महादेव में जल अर्पित करते हैं।

Also Read:

पीएम मोदी तक पहुंचानी है महिलाओं की आवाज: संजय राउत

कश्मीर में चुनाव की बड़ी चुनौती

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 3 =