अनमोल टीवी के धारावाहिक ‘हमारी राधा’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सिमरन कौर ने दिवाली से जुड़ी अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि परिवार और पड़ोसियों के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने का अपनापन आज भी उन्हें याद आता है। दिवाली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
इस अवसर पर पूजा-पाठ, पकवान, नए कपड़े और पारिवारिक परंपराओं का विशेष महत्व होता है। ‘हमारी राधा’ में राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर इन दिनों धारावाहिक में रिश्तों के बदलते समीकरणों के बीच संघर्ष करती नजर आ रही हैं।
पति गिरधर के धोखे से आहत राधा अब अपने लिए खड़े होने और उसे वापस पाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में दर्शकों के मन में यह सवाल है कि क्या इस दिवाली राधा को अपने पति के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।
Also Read : सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
अपने बचपन की यादें साझा करते हुए सिमरन कौर ने बताया कि उनकी मां और मौसियां दिवाली से कई दिन पहले ही गुजिया और चकली बनाने की तैयारियां शुरू कर देती थीं। पूरा मोहल्ला मिलकर त्योहार के पकवान तैयार करता था।
लक्ष्मी पूजा, रिश्तेदारों के घर जाना, बड़ों का आशीर्वाद लेना और उनसे शगुन मिलना उनके लिए दिवाली के सबसे खास पल हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि आज दिवाली मनाने का अंदाज भले ही अधिक भव्य और चमक-दमक भरा हो गया है, लेकिन परिवार के साथ घर पर त्योहार मनाने की गर्मजोशी और अपनापन आज भी बेमिसाल है।
वह कहीं भी रहें, बचपन की सादगी भरी परंपराओं और अपनों के बीच दिवाली मनाने के एहसास को हमेशा याद करती रहेंगी। ‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर दिन रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर किया जाता है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



