टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सोशल मीडिया के लविंग कपल हैं, जो हर एक फोटो से फैंस का दिल चुरा लेते हैं।
काफी समय से अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन अब लगता है कि वो दिन आ गया है जब कपल फैंस को खुशखबरी देने के लिए तैयार है। ऐसा हम नहीं बल्कि फैंस का मानना है, जो फोटो को देखकर खुशखबरी का अंदाज लगा रहे हैं।
दरअसल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है क्योंकि वे महाशिवरात्रि पर कुछ बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं, लेकिन वो क्या है, ये किसी को नहीं पता। पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल परिवार आगे बढ़ाने की खुशखबरी दे सकता है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं, एक्सपेक्टिंग? खैर अब मामला क्या है?” उसके लिए दो दिन का इंतजार तो करना ही पड़ेगा।
Also Read : टॉप-स्पीड में दौड़ रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री
अंकिता ने विक्की के साथ बहुत प्यारी फोटो पोस्ट की हैं जिसमें कपल रॉयल लुक में दिख रहा है। रोमांटिक फोटो को शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा सजना और सजनी। सज-धज कर भी मस्ती कर रही हैं। हम दोनों में कुछ तो खास है। हमें सजना-संवरना बहुत पसंद है। हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। हम एक-दूसरे के लिए लड़ते हैं। हम एक-दूसरे के लिए ही रहते हैं। वो मुझे पूरा करता है और मैं उसे और सच कहूं तो वैलेंटाइन डे से भी ज़्यादा, हम महाशिवरात्रि का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि…।” अभिनेत्री के ‘क्योंकि’ की वजह से ही फैंस सोच में पड़ चुके हैं कि अब क्या बड़ा होने वाला है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फिलहाल कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि शो लाफ्टर शेफ के किचन में भी दिखती है। शो में दोनों की लड़ाई से लेकर प्यार भी देखने को मिलता है। टीवी शो के अलावा दोनों म्यूजिक एल्बम में भी दिख रहे हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



